
Mumbai , 5 मई . Bollywood के Actor अक्षय कुमार इन दिनों बेक-टू-बैक फिल्मों में व्यस्त हैं. उन्होंने Tuesday को अपनी आगामी अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग शेड्यूल को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. फिल्म में अक्षय के साथ Actress विद्या बालन और राशि खन्ना मुख्य भूमिका में हैं.
अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के मुख्य कलाकारों के साथ तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह अपनी को-स्टार्स विद्या बालन और राशि खन्ना के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. अक्षय ने कैप्शन के जरिए अपनी खुशी जाहिर की और बताया कि केरल की वादियों में काम करना उनके लिए कितना सुखद रहा.
अक्षय ने लिखा, “केरल का शेड्यूल पूरा हो गया. अच्छे लोगों के साथ एक खूबसूरत जगह पर काम करने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता.”
उन्होंने पोस्ट में निर्देशक अनीस बज्मी की जमकर तारीफ की. उन्होंने लिखा, “हमारे डायरेक्टर अनीस बज्मी को बहुत सारा प्यार, जिन्होंने कैमरे के पीछे कमाल का काम किया. मेरी शानदार को-स्टार्स विद्या, राशि, छोटा राजपाल और पूरी टीम को भी दिल से धन्यवाद. यह प्रोजेक्ट मेरे लिए बहुत खास रहा है.”
अनीज बज्मी की यह फिल्म एक्शन-कॉमेडी से भरपूर है. हालांकि, मेकर्स ने फिल्म के नाम और अन्य जानकारी अभी नहीं दी है, जैसे-जैसे शूटिंग आगे बढ़ेगी, इस प्रोजेक्ट की कास्ट और क्रू के बारे में जानकारियां सामने आने की उम्मीद है.
इस फिल्म के जरिए अनीस और अक्षय लंबे अंतराल के बाद फिर से साथ काम कर रहे हैं. इन दोनों ने पहले ‘सिंह इज किंग’, ‘वेलकम’ और ‘थैंक यू’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं.
अक्षय हाल ही में हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ में नजर आए थे. प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित एक लोकप्रिय हिंदी हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं.
–
एनएस/डीकेपी
Skip to content