‘घिस घिस घिस’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहीं अक्षरा सिंह, सोशल मीडिया पर बनीं नंबर 1 ट्रेंड होने पर जताई खुशी

Mumbai , 29 मई . भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय Actress अक्षरा सिंह इन दिनों हालिया रिलीज सॉन्ग ‘घिस घिस घिस’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. इस गाने में Actor अक्षय कुमार के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. Friday को Actress ने इंस्टाग्राम के जरिए खुशी जाहिर करते हुए बताया कि वे ट्रेंड कर रही हैं.

Actress अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक्स ट्रेंडिंग का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया, जिसमें लिखा है कि Actress एंटरटेनमेंट में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही हैं. उन्होंने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, “ये तो मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं ट्रेंड में रहूंगी.

अक्षरा सिंह और अक्षय कुमार का गाना ‘घिस घिस घिस’ उनकी Bollywood में धमाकेदार शुरुआत का प्रतीक है. यह एक शानदार Bollywood-भोजपुरी फ्यूजन है. इसे विक्रम मॉन्ट्रोस और सुप्रिया पाठक ने गाया है और इसके बोल अभिनव शेखर ने लिखे हैं.यह गाना बहुचर्चित फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का हिस्सा है, जिसमें वह अक्षय कुमार के साथ डांस करती नजर आ रही हैं.

अहमद खान द्वारा निर्देशित बहुचर्चित हिंदी कॉमेडी ड्रामा फिल्म, ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी का बहुप्रतीक्षित तीसरा भाग है, जिसमें अक्षय कुमार सहित 30 से अधिक सितारे नजर आएंगे. इससे पहले फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज किया गया था

यह फिल्म अपनी पिछली दोनों फिल्मों (वेलकम और वेलकम बैक) से बिल्कुल अलग और नए अंदाज में है. फिल्म में एक अनोखा ट्विस्ट है. इसमें एक जंगल के बीच एक ‘फेक फिल्म’ (फिल्मी ड्रामा के अंदर फिल्म) की शूटिंग का कॉन्सेप्ट दिखाया जाएगा, जिसमें सेना (आर्मी) और वॉर का एंगल भी शामिल है.

फिल्म में Bollywood की एक बहुत बड़ी स्टार कास्ट शामिल है. इसमें अक्षय कुमार के साथ-साथ सुनील शेट्टी, संजय दत्त, परेश रावल, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, लारा दत्ता, रवीना टंडन और राजपाल यादव जैसे कई दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं. social media पर फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है. अब देखना होगा कि रिलीज के बाद ये दर्शकों को कैसा अनुभव देगी.

एनएस/