
मैनपुरी, 13 जून . Samajwadi Party (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मैनपुरी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) Government पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने महंगाई, बिजली संकट, स्मार्ट मीटर, कानून-व्यवस्था और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा Government की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि डॉलर की कीमत बढ़ने और रुपए के कमजोर होने का सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है. चाय से लेकर डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस तक सभी आवश्यक वस्तुएं महंगी हो गई हैं. उन्होंने कहा कि Government ने स्मार्ट मीटर लगाए, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें उखाड़कर फेंक दिया.
सपा प्रमुख ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के आह्वान का समर्थन किया है. उनके अनुसार पीड़ित, परेशान और अपमानित लोग एकजुट हो रहे हैं.
उन्होंने दावा किया कि पिछड़े वर्ग, दलित, अल्पसंख्यक और महिलाएं भाजपा की नीतियों से नाराज हैं और यही एकजुटता 2024 के Lok Sabha चुनाव में भाजपा पर भारी पड़ी.
अखिलेश यादव ने 2027 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि सपा सभी समुदायों को साथ लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी. अब पीडीए का अर्थ “प्यार, दया और अपनापन” भी है. पार्टी लोगों के बीच जाकर सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का संदेश देगी.
उन्होंने भाजपा Government पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि Government ने न केवल आम जनता बल्कि Samajwadi Party के नेताओं के साथ भी अन्याय किया है. उन्होंने फर्जी एनकाउंटर के आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा Government के पापों को भगवान श्रीराम भी देख रहे हैं. उन्होंने अयोध्या में चढ़ावे से जुड़े कथित घोटाले का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान की कृपा से ऐसे मामलों का भी खुलासा हो रहा है.
बिजली कटौती के मुद्दे पर भी सपा प्रमुख ने भाजपा Government को घेरा. उन्होंने कहा कि भाजपा नेता एसी के बिना नहीं सो सकते, जबकि आम जनता को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है.
–
एबीएम
Skip to content