
Lucknow, 25 मई . उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर सीट शेयरिंग और कूटनीतिक शह-मात का खेल तेज हो गया है. Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आगामी चुनावों के लिए उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर अपने कार्यकर्ताओं और संगठन को पूरी तरह मुस्तैद करने की बात कह चुके हैं.
इसके साथ ही उन्होंने नारा दिया है, “बात सीट की नहीं, जीत की है.” वहीं, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने अखिलेश यादव को ममता बनर्जी की हार से सबक लेने की बात कही है. सपा-कांग्रेस के बीच चल रहे तनाव पर योगी Government में मंत्री ओमप्रकाश राजभर और अनिल राजभर ने प्रतिक्रिया दी.
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “इमरान मसूद ने बिल्कुल सही कहा है. अखिलेश यादव 100 फीसदी झूठ बोलते हैं. 2022 में उन्होंने दावा किया था कि वे 400 सीटें जीतेंगे, वह भी झूठ था. 2024 में उन्होंने कहा था कि वे Government बनाएंगे, वह भी झूठ था. यहां तक कि 2017 में भी उन्होंने इसी तरह के दावे किए थे, जो झूठे साबित हुए. वे झूठे बयान देने में माहिर हैं. उन्हें खुद नहीं पता कि वे कौन सी सीटें जीतेंगे और कौन सी नहीं.”
अखिलेश यादव की टिप्पणियों पर मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा, “क्या उन्हें जीत का पैमाना भी पता है? अगर अखिलेश यादव को इतनी समझ होती, तो वे उत्तर प्रदेश में Government बनाने की बात ही नहीं करते. उन्हें जीतने का सपना छोड़ देना चाहिए. उन्हें अमेरिका जाकर आराम से बैठना चाहिए और वहीं से ट्वीट या प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी चाहिए. उनके लिए यहां कोई जगह नहीं है.”
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बारे में मंत्री अनिल राजभर ने कहा, “यह उनकी पार्टी और उनका संगठन है, वे जो कर रहे हैं उससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है. जहां तक भारतीय जनता पार्टी की बात है, भाजपा हमेशा से जनता के बीच रहने में विश्वास रखती आई है. हम सिर्फ चुनाव के दौरान ही जनता के बीच नहीं जाते. हम साल के 365 दिन, चौबीसों घंटे जनता के लिए तैयार रहते हैं.”
–
ओपी/एएस
Skip to content