
Lucknow, 24 जून . अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे और दान से जुड़े कथित अनियमितताओं के विवाद के बीच Samajwadi Party अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अब ‘कागभुसुंडि’ के गायब होने का मामला उठाते हुए राज्य Government और जांच प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं. अखिलेश यादव ने कहा कि बिना First Information Report गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ‘बिना तीर की कमान’ के समान है. उन्होंने आरोप लगाया कि राममंदिर में चढ़ावे, चंदे और दान से जुड़ी कथित गड़बड़ियों के नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं में आक्रोश बढ़ रहा है.
सपा प्रमुख ने एसआईटी की मंशा और प्रभावशीलता पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यह जांच से ज्यादा मामले को ढंकने का प्रयास प्रतीत होती है. सपा मुखिया अखिलेश यादव ने Wednesday को social media मंच एक्स पर एक बार फिर राम मंदिर चढ़ावा को लेकर लिखा कि First Information Report के बिना एसआईटी बिना तीर की कमान है. उन्होंने आगे लिखा कि अब दान में दिये गये ‘कागभुसुंडि’ के गायब हो जाने की निंदनीय ख़बर आई है.
उन्होंने कहा कि जिस तरह हर दिन ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरी का नया भंडाफोड़ हो रहा है और सनातनी आस्थावानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है, उसे देखकर नेपाल और बाक़ी बार्डर बंद कर देने चाहिए, जिससे आरोपी फ़रार न हो सकें. अखिलेश यादव ने लिखा कि जब अभी खुलासे हो ही रहे हैं तो एसआईटी की जाँच क्या हासिल कर लेगी और ख़ासतौर से तब जब ये ‘जांच’ से ज़्यादा ‘ढांक’ के लिए बनी है या फिर ‘बांट’ के लिए.
उल्लेखनीय है कि राम मंदिर चढ़ावा और दान राशि में कथित अनियमितताओं के आरोप सामने आने के बाद राज्य Government ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था. एसआईटी में Lucknow मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, Lucknow जोन की Police महानिरीक्षक किरन एस और विशेष सचिव वित्त नीलरतन को शामिल किया गया था.
जांच दल ने बीते दिनों अयोध्या में विभिन्न पक्षों से पूछताछ करने के साथ ही संबंधित दस्तावेजों और वित्तीय अभिलेखों की भी गहन पड़ताल की. जांच पूरी करने के बाद एसआईटी ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट शासन को सौंप दी है. हालांकि Government ने स्पष्ट किया है कि जांच प्रक्रिया अभी जारी है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी तथ्यों की पड़ताल तथा संबंधित लोगों से पूछताछ की जाएगी. मामले में अंतिम निर्णय जांच के सभी पहलुओं के परीक्षण के बाद लिया जाएगा.
–
विकेटी/पीएम
Skip to content