
New Delhi, 26 मई . केंद्र की मोदी Government को लेकर Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि राहुल गांधी ने बिल्कुल सही कहा है. राहुल गांधी ने हाल ही में दावा किया था कि एक साल के अंदर केंद्र में मोदी Government गिर जाएगी. उनके इस बयान को लेकर एनडीए नेताओं ने तीखी आलोचना की थी.
Lucknow में जब अखिलेश यादव से राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी ने जो कहा है, बिल्कुल ठीक कहा है. अगर यूपी में हमारी Government बनी तो दिल्ली में Government गिर जाएगी.‘
वहीं, अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून व्यवस्था और महिलाओं से संबंधित अपराध का जिक्र करते हुए कहा कि 2020 में हाथरस में लड़की के साथ जो अत्याचार हुआ था, वह काफी हद तक वैसा ही है जैसा हम 2026 में देख रहे हैं. डेटा से पता चलता है और आंकड़ों से भी यह साफ है कि राज्य Government सब कुछ छिपाना चाहती है और अपने संसाधनों की ताकत का इस्तेमाल करके वह सच जनता तक नहीं पहुंचने देना चाहती. यह पहली बार नहीं है जब फर्जी एनकाउंटरों पर सवाल उठाए गए हैं. कल हमने जो देखा, साथ ही परिवार के सदस्यों की बातों और आ रही रिपोर्टों से यही संकेत मिलता है कि Government द्वारा फर्जी एनकाउंटर करवाने की एक लगातार साजिश चल रही है.
उन्होंने कहा कि आज हम एक बेहद खतरनाक और संवेदनशील मुद्दा उठा रहे हैं, जो हमारे देश की संस्कृति, संविधान, विधायिका और स्वस्थ सामाजिक सोच के लिए एक चुनौती बन गया है. यह मुद्दा ‘फर्जी मुठभेड़ों’ का है. फर्जी मुठभेड़ें हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ एक बड़ी साजिश हैं, जो संविधान में निहित कानून के शासन और सामाजिक न्याय को पूरी तरह से नकारती हैं.
उन्होंने कहा कि ये Government भेदभाव, अन्याय कर रही है, बुलडोजर का सहारा ले रही है और हर काम में गुनहगार Government है. अगर कहीं भी महिलाएं, बेटियां असुरक्षित हैं तो वह भाजपा शासित प्रदेशों में हैं. अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए भाजपा बुलडोजर कार्रवाई करती है. भाजपा Government एनकाउंटर के बहाने पीडीए को डराकर उसका हक मारना चाहती है और जाति-धर्म को देखकर एनकाउंटर कराती है.
उन्होंने कहा कि जिन बच्चों को आज लैपटॉप मिले हैं, मैं उन सभी को शुभकामनाएं देता हूं. हमारी पार्टी के नेताओं ने लैपटॉप की व्यवस्था की है और आज हम सभी को उन बच्चों को सम्मानित करने का मौका मिला. यह एक नई पहल है. भले ही हम Government में नहीं हैं लेकिन हमारी पार्टी साथी टॉपर्स को सम्मानित करना चाहती है और कर रही है. प्रेस के सामने हम सभी को उन बच्चों को सम्मानित करने का मौका मिला है. मैं उन बच्चों को बधाई देता हूं. साथ ही, मैं अपनी पार्टी के सभी नेताओं का धन्यवाद करता हूं.
–
डीकेएम/पीएम
Skip to content