अखिलेश का भाजपा पर हमला बोले- सफाई के नाम पर हुआ हजारों करोड़ का घोटाला

Lucknow, 20 जून . Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की नदियों की बदहाल स्थिति को लेकर भाजपा Government पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा Government की भ्रष्ट नीतियों और लापरवाही के कारण गोमती, गंगा, यमुना समेत प्रदेश की अधिकांश नदियां प्रदूषण और अव्यवस्था की शिकार हो गई हैं. उन्होंने दावा किया कि समाजवादी Government ने नदियों की सफाई और उनके निर्बाध प्रवाह के लिए मॉडल पेश किया था, जिसे भाजपा Government ने पूरी तरह बर्बाद कर दिया.

Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा Government के कार्यकाल में प्रदेश की नदियों की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है. नदियों में गंदे नालों का पानी गिर रहा है, सफाई व्यवस्था ध्वस्त है, और कई नदियां अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही हैं. अखिलेश यादव ने कहा कि राजधानी Lucknow की जीवनरेखा मानी जाने वाली गोमती नदी धीरे-धीरे गुम होती जा रही है. नदी में पर्याप्त पानी नहीं है, कई स्थानों पर अवरोध उत्पन्न हो गए हैं, और उसका प्राकृतिक प्रवाह प्रभावित हुआ है.

उन्होंने कहा कि गोमती नदी के कई हिस्से सूख चुके हैं, जो Government की विफलता का प्रमाण है. पूर्व Chief Minister ने कहा कि Samajwadi Party की Government ने गोमती नदी समेत प्रदेश की अन्य नदियों की सफाई और संरक्षण के लिए व्यापक अभियान चलाया था. गोमती रिवर फ्रंट को उन्होंने नदियों के पुनर्जीवन और सौंदर्यीकरण का एक मॉडल बताते हुए कहा कि उस परियोजना के माध्यम से न केवल नदी की सफाई हुई थी बल्कि शहर के गंदे नालों का पानी सीधे नदी में जाने से रोकने की भी व्यवस्था की गई थी.

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा Government ने उन सभी प्रयासों को बर्बाद कर दिया. आज फिर से गंदे नाले नदियों में गिर रहे हैं और Government केवल कागजों पर सफाई अभियान चला रही है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की अन्य नदियों की हालत भी कमोबेश गोमती जैसी ही है. अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा Government ने मां गंगा की सफाई के नाम पर बड़े-बड़े दावे किए, हजारों करोड़ रुपए खर्च होने की बातें कहीं, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात में कोई बड़ा बदलाव दिखाई नहीं देता. आज भी अनेक शहरों में गंदे नालों का पानी सीधे गंगा में गिर रहा है. यमुना और काली नदी समेत अन्य जलधाराएं भी प्रदूषण और उपेक्षा का सामना कर रही हैं.

सपा प्रमुख ने कहा कि जल प्रदूषण और वायु प्रदूषण जैसी समस्याएं भाजपा Government की गलत नीतियों के कारण गंभीर रूप धारण कर चुकी हैं. इसका सीधा असर नदियों के किनारे रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है, वहीं जलीय जीव-जंतुओं का जीवन भी संकट में है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा Government में विकास कार्यों की बजाय भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है. नदियों की सफाई के लिए आवंटित बजट खर्च हो गया, लेकिन नदियों की दशा नहीं सुधरी. Government के दावे और जमीनी सच्चाई में बड़ा अंतर है.

अखिलेश यादव ने कहा कि वर्ष 2027 में प्रदेश की जनता भाजपा Government को सत्ता से हटाकर भ्रष्टाचार का अंत करेगी. उन्होंने दावा किया कि Samajwadi Party की Government बनने पर प्रदेश में नदियों की सफाई और पुनर्जीवन का नया अभियान शुरू किया जाएगा. गोमती रिवर फ्रंट मॉडल के आधार पर अन्य नदियों की भी सफाई कर उन्हें प्रदूषण मुक्त बनाया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ जल और बेहतर पर्यावरण मिल सके.

विकेटी/एमएस