जनता की समस्याओं पर एके शर्मा सख्त, अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश

Lucknow, 13 जुलाई . उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने Monday को अपने सरकारी आवास पर आयोजित जनसुनवाई में विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए.

उन्होंने कहा कि Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश Government आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए प्रतिबद्ध है तथा किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ने चाहिए. जनसुनवाई के दौरान पेयजल, आवास, सफाई, विद्युत बिल संशोधन, अतिक्रमण हटाने, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य जनसमस्याओं से जुड़े कई मामले सामने आए.

मंत्री एके शर्मा ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की और सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. Lucknow निवासी विजय ने स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्या बताते हुए आर्थिक सहायता की मांग की. इस पर एके शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उनका किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में बेहतर और समुचित उपचार सुनिश्चित कराने को कहा.

वहीं, गोमतीनगर के एक शिकायतकर्ता ने क्षेत्र में पेयजल संकट की जानकारी दी. इस पर मंत्री ने नगर आयुक्त गौरव कुमार से फोन पर बात कर समस्या के शीघ्र और स्थायी समाधान के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्रवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. इटावा से आए फरियादी अतुल कुमार ने ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया. इस पर मंत्री ने जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, इटावा को तत्काल ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.

जनसुनवाई के दौरान एके शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण पूरी संवेदनशीलता, पारदर्शिता और निर्धारित समयसीमा के भीतर किया जाए. उन्होंने कहा कि जनता की संतुष्टि Government की सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचना सुनिश्चित किया जाना चाहिए.

विकेटी/डीकेपी