
Lucknow, 19 मई . यूपी में सनसनीखेज अजीत सिंह हत्याकांड के आरोपी प्रदीप सिंह कबूतरा ने सुभासपा ज्वाइन कर ली. ओम प्रकाश राजभर की मौजूदगी में प्रदीप सिंह को पार्टी में शामिल किया गया.
मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने से बातचीत में कहा कि 51 लोगों ने सपा और बसपा को छोड़कर सुभासपा की सदस्यता ग्रहण की. उन्होंने कहा कि कल भी 600 लोग सपा छोड़कर सुभासपा में आए थे. पार्टी के विचारों और नीतियों पर विश्वास करके ये सभी ज्वाइन कर रहे हैं.
सपा के विरोध प्रदर्शन को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि 20-25 की संख्या को बड़ी संख्या कहते हैं. जिस दिन बोलेंगे, उस दिन एक लाख महिलाओं को इकट्ठा कर देंगे. सपा के नेता पार्टी के नेताओं को सिखाते हैं कि तुम जातियों को गाली दो. अभी आपने देखा होगा, राजकुमार भाटी ने ब्राह्मणों को क्या बता दिया? सपा के लोग सभी जातियों को लेकर अलग-अलग बयान देते हैं.
6 जनवरी 2021 को Lucknow के विभूतिखंड में ब्लॉक प्रमुख पति अजीत सिंह की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी. शूटरों को मदद करने और शरण देने वालों में प्रदीप सिंह कबूतरा का नाम आया था.
प्रदीप सिंह कबूतरा का कासगंज जेल में बंद गैंगस्टर ध्रुव सिंह कुटू और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर राजन जाट उर्फ कुणाल से भी कनेक्शन बताया गया. Lucknow Police के दबाव के चलते प्रदीप सिंह कबूतरा ने अप्रैल 2021 में आजमगढ़ में सरेंडर कर दिया था.
जेल से छूटने के बाद अब प्रदीप सिंह कबूतरा ने भाजपा के सहयोगी दल सुभासपा का दामन थाम लिया है. उत्तर प्रदेश Government के साथ गठबंधन में शामिल सुभासपा के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने प्रदीप सिंह कबूतरा के साथ-साथ संजीव सिंह बंटू ने सुभासपा ज्वाइन की.
–
एसडी/
Skip to content