पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी मामले में अजय राय की मुश्किलें बढ़ीं, वाराणसी में भी दो केस दर्ज

वाराणसी, 24 मई . Prime Minister Narendra Modi पर कथित अभद्र टिप्पणी मामले में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. वाराणसी के चौक थाने में अजय राय के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं.

महिला व्यापार मंडल नेता सुनीता सोनी और आर्यन पंड्या की तहरीर पर अजय राय के खिलाफ केस दर्ज किए गए. इससे पहले महोबा में भी उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है. भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके अभद्र बयान को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. वहीं, अजय राय ने वायरल वीडियो को एआई जनरेटेड बताते हुए अपना बयान होने से इनकार किया है.

बता दें कि पीएम मोदी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी से न सिर्फ अजय राय को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है बल्कि कांग्रेस पार्टी भी social media यूजर्स के निशाने पर आई है. social media यूजर्स ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी की नैतिकता और मूल्यों पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं.

हाल ही में सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान अजय राय की तबीयत बिगड़ गई थी और वह बेहोश होकर गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें Lucknow के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जब उनके स्वास्थ्य के खराब होने की खबर सामने आई तो Prime Minister मोदी ने उसी रात social media प्लेटफॉर्म पर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी और कहा था कि वे अजय राय के अचानक बीमार पड़ने की खबर सुनकर चिंतित हैं.

भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, ”कुछ दिन पहले जब यूपीपीसीसी चीफ अजय राय अस्वस्थ थे, तब Prime Minister Narendra Modi ने सार्वजनिक रूप से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी. आज वही अजय राय Prime Minister के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते कैमरे में कैद हुए. यही कांग्रेस की राजनीति का स्तर है, शिष्टाचार का जवाब अभद्रता से.”

एसडी/पीएम