गाजीपुर में विनीत राय के परिवार से मिले अजय राय, बोले- कानून-व्यवस्था पर योगी सरकार पूरी तरह फेल

Lucknow, 6 जून . उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय Saturday को गाजीपुर पहुंचे और हत्या का शिकार हुए होटल व्यवसायी के पुत्र विनीत राय के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की. गाजीपुर के अष्टभुजी कॉलोनी स्थित आवास पर शोक संतप्त परिवार से मिलने के बाद अजय राय ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य Government पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि एक ओर Chief Minister जीरो टॉलरेंस का दावा करते हैं. वहीं दूसरी ओर गाजियाबाद से गाजीपुर तक हत्या की घटनाओं से प्रदेश दहल उठा है.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि विनीत राय की हत्या केवल एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम है. उन्होंने कहा कि विनीत राय के परिजनों ने बताया कि पूर्व में भी उनके होटल पर हमला, मारपीट और तोड़फोड़ की घटनाएं हुई थीं लेकिन समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई. यदि प्रशासन ने पहले सख्त कदम उठाए होते और सुरक्षा उपलब्ध कराई होती तो संभवतः यह घटना टाली जा सकती थी.

अजय राय ने कहा कि वाराणसी, जौनपुर, Lucknow, गाजियाबाद और गाजीपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में लगातार हो रही हत्याएं Government के दावों की पोल खोल रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि Government अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए एनकाउंटर की राजनीति कर रही है, जबकि इससे पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिल सकता.

उन्होंने कहा किअपराधियों में कानून का कोई भय नहीं रह गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि कई मामलों में अपराधियों के खिलाफ समय पर और प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से अपराध बढ़ रहे हैं. कांग्रेस नेता ने नोनहरा थाना प्रकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय की मौत के मामले में भी अब तक जिम्मेदार Policeकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि थानों के भीतर तक हिंसा और मौत की घटनाएं सामने आ रही हैं, जो कानून-व्यवस्था की गंभीर स्थिति को दर्शाती हैं.

अजय राय ने राज्य Government से विनीत राय हत्याकांड के दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार की सभी न्यायोचित मांगों को पूरा करने की मांग की. गाजीपुर दौरे के बाद अजय राय वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के सिंधोरा में फिरोज की हत्या के मामले में उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की.

उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा.

विकेटी/