
Lucknow, 23 मई . उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने महोबा में Prime Minister Narendra Modi के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी वाले वायरल वीडियो को लेकर अपने खिलाफ दर्ज First Information Report पर तीखी प्रतिक्रिया दी.
यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए वीडियो को पूरी तरह फर्जी और एआई जेनरेटेड बताया. उन्होंने कहा कि Government दलित लड़की के साथ हुए रेप मामले से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है.
उन्होंने कहा, “महोबा की एक दलित युवती के साथ 16 दिनों तक लगातार रेप हुआ. अपराधियों ने उसे नशे के इंजेक्शन लगाए और उसके प्राइवेट पार्ट्स को सिगरेट से दागा. इस मुद्दे को उठाने पर मेरे खिलाफ एआई जेनरेटेड वीडियो वायरल किया जा रहा है.”
अजय राय ने आगे कहा कि जब वह पीड़िता के घर जा रहे थे तब Police और प्रशासन ने उन्हें रोकने के लिए बुंदेलखंड हाईवे पर सुरक्षा बल तैनात कर दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने पूरी Police फोर्स खासतौर पर उन्हें रोकने के लिए लगाई थी. कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी, बृजराज अहिरवार, पुष्पेंद्र सिंह और स्थानीय नेताओं के सहयोग से वह पीड़िता के घर पहुंचने में सफल रहे.
कांग्रेस अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा, “मेरे खिलाफ 10 नहीं, बल्कि 100 केस दर्ज कर लो. मैं जेल जाने को तैयार हूं, लेकिन महोबा की उस दलित लड़की को न्याय दिलाऊंगा. Government और Police 16 दिनों तक कहां थी? क्या भाजपा के नेता उस बच्ची के घर गए?”
उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर आवाज उठाने के बजाय भाजपा उन्हें बदनाम करने और ध्यान भटकाने की साजिश रच रही है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इस मामले में केस दर्ज कराएं. यह घटना महोबा जिले की है. कांग्रेस ने इसे सामाजिक न्याय का मुद्दा बनाते हुए Government पर लापरवाही का आरोप लगाया है.
अजय राय ने कहा कि भाजपा के लोग जनता में भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं. मेरे खिलाफ कुछ लोग साजिश रच रहे हैं, लेकिन इससे कुछ होने वाला नहीं है. बहुत जल्द इसका फैसला हो जाएगा.
–
डीकेपी
Skip to content