दिल्ली में लाठीचार्ज के विरोध में पटना में आइसा का मार्च, पुलिस से झड़प के बाद वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल

Patna, 22 जुलाई . नीट पेपर लीक मामले, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग और दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित Police लाठीचार्ज के विरोध में Wednesday को बिहार की राजधानी Patna में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के बैनर तले निकाले गए लोकभवन मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और Police के बीच तीखी झड़प हो गई. स्थिति तनावपूर्ण होने पर Police ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया,हल्का लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े.

प्रदर्शन से पहले गांधी मैदान के गेट पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं जुटे. इस प्रदर्शन में Patna विश्वविद्यालय सहित राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. लोकभवन के लिए मार्च शुरू होना था, लेकिन जैसे ही प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने लगे, Police ने उन्हें गांधी मैदान और बाद में जेपी गोलंबर के पास बैरिकेडिंग कर रोक दिया. Police की ओर से प्रदर्शनकारियों से वापस लौटने की अपील की गई, लेकिन छात्र बैरिकेडिंग हटाकर आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे. इसके बाद Police और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई. हालात बिगड़ने पर Police ने पहले वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और बाद में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज तथा आंसू गैस के गोले दागे.

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि Police ने शांतिपूर्ण मार्च को जबरन रोकते हुए बल प्रयोग किया. वहीं, Police का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था भंग करने और बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया, जिसके बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए. आइसा कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनका मार्च नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग को लेकर आयोजित किया गया था.

उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई कथित Police कार्रवाई का भी विरोध किया और कहा कि छात्रों की आवाज दबाने के बजाय Government को शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों पर जवाब देना चाहिए. छात्र संगठनों का कहना है कि Patna का यह प्रदर्शन दिल्ली में शिक्षा और छात्र अधिकारों को लेकर चल रहे आंदोलन के समर्थन में आयोजित किया गया.

एमएनपी/पीएम