
New Delhi, 5 जून . एयरट्रंक द्वारा India के डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर इकोसिस्टम में 3 लाख करोड़ रुपए (30 अरब डॉलर) के निवेश का Prime Minister Narendra Modi ने Friday को स्वागत किया. साथ ही इसे India के डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर यात्रा में एक अहम पल बताया.
social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी ने कहा, “India की डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर की यात्रा तेजी से गति पकड़ रही है. एयरट्रंक ने India में लगभग 3 लाख करोड़ रुपए (30 अरब डॉलर) का निवेश करने और 5 गीगावाट डेटा सेंटर क्षमता विकसित करने की योजना की घोषणा की है. यह देश के डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर इकोसिस्टम में प्रस्तावित सबसे बड़े निवेशों में से एक है.”
उन्होंने आगे कहा,”इस तरह के निवेश से क्लाउड कंप्यूटिंग और एआई के ग्लोबल हब के रूप में India की स्थिति मजबूत होगी, साथ ही रोजगार के अवसर पैदा होंगे, स्थानीय आपूर्ति श्रृंखलाओं को समर्थन मिलेगा और इनोवेशन आधारित विकास में तेजी आएगी.”
उन्होंने आगे कहा कि इससे यह स्पष्ट है कि विश्व की डिजिटल अर्थव्यवस्था का भविष्य तेजी से India में आकार ले रहा है.
ब्लैकस्टोन और कैनेडियन पेंशन प्लान इन्वेस्टमेंट बोर्ड द्वारा समर्थित एयरट्रंक ने भारतीय बाजार में अप्रैल में लुमिना क्लाउडइन्फ्रा के अधिग्रहण के बाद प्रवेश किया था.
कंपनी की योजना अगले पांच वर्षों में यानी 2030 तक India में 30 अरब डॉलर निवेश करने की है.
इस अवसर पर कंपनी के सीईओ रॉबिन खुदा ने Friday को पीएम मोदी से भी मुलाकात की.
कंपनी की प्रेस रिलीज में खुदा ने कहा कि पूंजी गतिशील है, और India इसके फलने-फूलने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बना रहा है.
उन्होंने आगे कहा कि India एआई के लिए एक शीर्ष-स्तरीय दृष्टिकोण अपना रहा है, जिसमें स्पष्ट सरकारी पहल, विश्व स्तरीय प्रतिभाओं का भंडार और नवीकरणीय ऊर्जा की व्यापक उपलब्धता शामिल है. लुमिना के माध्यम से बाजार में प्रवेश करने से पहले ही हम India को लेकर बुलिश थे.
–
एबीएस
Skip to content