एयर इंडिया और पर्यटन मंत्रालय ने किए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, भारत के पर्यटन को वैश्विक स्तर पर मिलेगा बढ़ावा

New Delhi, 27 जुलाई . एयर इंडिया ने Monday को पर्यटन मंत्रालय के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं. इस साझेदारी का उद्देश्य India को वैश्विक स्तर पर एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देना और देश को एक महत्वपूर्ण एविएशन एवं ट्रांजिट हब के रूप में मजबूत करना है.

एयर इंडिया की ओर से जारी बयान के अनुसार, इस समझौते के तहत पर्यटन प्रचार, ट्रैवल ट्रेड एंगेजमेंट, ट्रांजिट टूरिज्म और यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए दोनों पक्ष मिलकर काम करेंगे. इसके लिए एयर इंडिया के तेजी से बढ़ते वैश्विक नेटवर्क और पर्यटन मंत्रालय के ‘इन्क्रेडिबल इंडिया’ ब्रांड का उपयोग किया जाएगा, ताकि India आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ाई जा सके और देश की वैश्विक पहचान मजबूत हो.

समझौते के तहत एयर इंडिया और पर्यटन मंत्रालय डिजिटल प्लेटफॉर्म, social media, इन-फ्लाइट ब्रांडिंग और अन्य उपभोक्ता-केंद्रित माध्यमों पर संयुक्त वैश्विक मार्केटिंग अभियान चलाएंगे. साथ ही एयर इंडिया के विभिन्न संपर्क बिंदुओं (टचपॉइंट्स) पर ‘इन्क्रेडिबल इंडिया’ ब्रांडिंग को भी विस्तार देने की संभावनाओं पर काम किया जाएगा.

कंपनी ने कहा कि इस सहयोग के जरिए दुनिया भर के यात्रियों को India की समृद्ध संस्कृति, विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और विविध पर्यटन अनुभवों से परिचित कराया जाएगा, जिससे देश में पर्यटन को नई गति मिलेगी.

एयर इंडिया के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी (सीसीओ) निपुण अग्रवाल ने कहा कि एयर इंडिया अपने नाम के साथ India की पहचान लेकर चलती है, इसलिए दुनिया के सामने देश की सकारात्मक छवि प्रस्तुत करना उसकी विशेष जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि एयर इंडिया का लगातार बढ़ता वैश्विक नेटवर्क India आने वाले अधिक से अधिक पर्यटकों का स्वागत करेगा और यह साझेदारी दुनिया के सामने एक आत्मविश्वासी, आधुनिक और मेहमाननवाज India की तस्वीर पेश करेगी.

कंपनी के अनुसार, एयर इंडिया वर्तमान में पांच महाद्वीपों के 40 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए उड़ानें संचालित करती है. एयरलाइन के नए आधुनिक विमान, डिजिटल प्लेटफॉर्म, इन-फ्लाइट सेवाएं और वैश्विक उपस्थिति ‘इन्क्रेडिबल इंडिया’ अभियान को दुनिया भर के यात्रियों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे.

एयर इंडिया का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क फिलहाल उत्तर अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका तथा एशिया तक फैला हुआ है. इन क्षेत्रों में दुनिया की लगभग 95 प्रतिशत आबादी रहती है, जिससे India के पर्यटन को वैश्विक स्तर पर और अधिक बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

डीबीपी