
कोलंबो, 20 मई . भारतीय वायुसेना के चीफ ऑफ द एयर स्टाफ, एयरचीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह को श्रीलंका वायुसेना मुख्यालय में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.
यह स्वागत उनके श्रीलंका के आधिकारिक दौरे के दौरान हुआ, जो दोनों देशों के बीच रक्षा और कूटनीतिक सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.
श्रीलंका में स्थित भारतीय उच्चायोग ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर Wednesday को जानकारी देते हुए लिखा, “एयर चीफ मार्शल को 19 मई 2026 को होने वाली औपचारिक बैठकों से पहले श्रीलंका एयर फोर्स (एसएलएएफ) मुख्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया. इसके बाद उन्होंने श्रीलंका वायुसेना प्रमुख से मुलाकात की. उन्होंने रक्षा उप मंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अरुणा जयशेखर और रक्षा सचिव एयर वाइस मार्शल (सेवानिवृत्त) संपत थुयाकोंथा से भी मुलाकात की.”
उन्होंने आगे बताया कि एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने बट्टारामुल्ला में स्थित ‘इंडियन पीस कीपिंग फोर्स’ स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी.
यह दौरा India और श्रीलंका के बीच हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने की कोशिशों के बीच हो रहा है.
भारतीय वायुसेना प्रमुख तीन दिन के आधिकारिक दौरे पर श्रीलंका में हैं, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ाना और सैन्य स्तर पर बेहतर तालमेल बनाना है. वे 21 मई तक श्रीलंका में रहेंगे.
एक अन्य पोस्ट में उच्चायोग ने बताया कि एयर चीफ मार्शल का श्रीलंका वायुसेना मुख्यालय में गर्मजोशी से स्वागत किया गया. इसके बाद उनकी श्रीलंका वायुसेना प्रमुख के साथ बैठक हुई.
उन्होंने बताया कि उन्होंने रक्षा उप मंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अरुणा जयशेखर और रक्षा सचिव एयर वाइस मार्शल (सेवानिवृत्त) संपत थुयाकोनथा से भी मुलाकात की.
इस दौरे के दौरान एयर चीफ मार्शल सिंह ने श्रीलंका के रक्षा नेतृत्व के साथ बातचीत की, जिसमें द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत करने और ऑपरेशनल तालमेल बढ़ाने पर चर्चा हुई. उन्होंने श्रीलंका के रक्षा उप मंत्री और रक्षा सचिव से भी मुलाकात की, जिससे दोनों देशों के बीच लगातार उच्च-स्तरीय संपर्क का संकेत मिलता है.
यह दौरा हिंद महासागर क्षेत्र में India और श्रीलंका के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग को दर्शाता है. एयर चीफ मार्शल सिंह इस दौरान श्रीलंका की सेना और नौसेना प्रमुखों से भी मुलाकात करेंगे और टेंपलल ऑफ द सेक्रेड टूथ रेलिक का दौरा भी करेंगे.
–
एवाई/पीएम
Skip to content