
New Delhi, 8 अगस्त . एक महिला मरीज के साथ दुर्व्यवहार के मामले में दिल्ली एम्स की ओर से सिक्योरिटी गार्ड धनंजय सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है.
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली की ओर से जानकारी दी गई है कि एम्स New Delhi ने सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ सख्त कार्रवाई की. एक महिला मरीज के साथ गलत व्यवहार की शिकायत मिलने पर सिक्योरिटी गार्ड धनंजय सिंह के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए हैं.
एम्स ने पत्र में लिखा, “गार्ड को नौकरी से निकाल दिया गया है, सिक्योरिटी एजेंसी पर जुर्माना लगाया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए Police में शिकायत दर्ज कराई गई है. एम्स New Delhi महिलाओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न और गलत व्यवहार के मामले में अपनी ‘जीरो-टॉलरेंस’ नीति को दोहराता है और सभी मरीजों व उनके साथ आने वाले लोगों के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.”
बता दें कि सुरक्षा गार्ड की ओर से अस्पताल परिसर में किए गए दुर्व्यवहार का वीडियो social media पर तेजी से वायरल हुआ था. इस मामले के सामने आने के बाद social media पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई थी.
social media यूजर्स का कहना था कि अस्पताल जैसे संवेदनशील और सार्वजनिक स्थान सभी नागरिकों, विशेषकर महिलाओं के लिए पूरी तरह सुरक्षित होने चाहिए.
इस मामले के सामने बाद से अस्पताल परिसर में महिला मरीजों और आगंतुकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताए हो गईं थीं. घटना की गंभीरता को देखते हुए एम्स प्रबंधन की ओर से तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है.
–
एसडी/एबीएम
Skip to content