भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

New Delhi, 2 जुलाई . Prime Minister Narendra Modi ने Thursday को घोषणा की कि India और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों के रणनीतिक संबंधों को नई ऊंचाई देने वाला महत्वपूर्ण कदम है.

हैदराबाद हाउस में जापान की Prime Minister साने ताकाइची के साथ वार्षिक भारत-जापान शिखर सम्मेलन (इंडिया-जापान एनुअल समिट) के बाद आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में Prime Minister मोदी ने कहा कि जापान ने India की विकास यात्रा में हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

उन्होंने जापानी Prime Minister को अपनी “छोटी बहन” बताते हुए कहा कि उनकी यह यात्रा भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के एक नए अध्याय की शुरुआत है.

Prime Minister मोदी ने कहा, “जापान की प्रिसीजन टेक्नोलॉजी और India की सॉफ्टवेयर क्षमता का संगम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के वैश्विक विकास को नई गति और नई शक्ति देगा. रक्षा क्षेत्र में भी आज India और जापान के बीच पहली संयुक्त विकास परियोजना पर समझौता हुआ है.”

Prime Minister मोदी ने जापान की पहली महिला Prime Minister साने ताकाइची का स्वागत करते हुए कहा कि यह उनका India का पहला आधिकारिक दौरा है.

उन्होंने कहा, “Prime Minister ताकाइची जापान की पहली महिला Prime Minister हैं. वह दूरदर्शी और लोकप्रिय नेता हैं तथा जापान के नारा प्रांत से आती हैं, जो India और जापान की साझा बौद्ध विरासत का एक प्रमुख केंद्र है.”

उन्होंने याद दिलाया कि हाल ही में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन में उन्होंने कहा था कि वैश्विक उथल-पुथल के इस दौर में पारस्परिक विश्वास सबसे बड़ी रणनीतिक पूंजी है और भारत-जापान संबंध इस कसौटी पर पूरी तरह खरे उतरते हैं.

Prime Minister मोदी ने कहा कि स्वतंत्र, समृद्ध और नियम-आधारित हिंद-प्रशांत दोनों देशों की साझा प्राथमिकता है.

उन्होंने कहा कि India और जापान एशिया की दो सबसे बड़ी लोकतांत्रिक और बाजार आधारित अर्थव्यवस्थाएं हैं और दोनों देशों ने कई नई पहल शुरू की हैं, जो पूरे क्षेत्र में स्थिरता और समृद्धि की मजबूत नींव रखेंगी.

Prime Minister मोदी ने कहा कि पिछले कई दशकों में ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य कई क्षेत्रों में जापान ने India की विकास यात्रा में उल्लेखनीय योगदान दिया है. इस सहयोग ने दोनों देशों के बीच मित्रता और विश्वास की मजबूत नींव तैयार की है.

उन्होंने कहा कि Prime Minister ताकाइची की इस यात्रा के साथ दोनों देशों की विशेष रणनीतिक साझेदारी एक नए दौर में प्रवेश कर रही है.

Prime Minister मोदी ने बताया कि दोनों देशों ने आर्थिक सुरक्षा के लिए एक संयुक्त रोडमैप तैयार किया है, जिसके तहत सेमीकंडक्टर, क्वांटम टेक्नोलॉजी और एडवांस्ड मैटेरियल्स जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में आपूर्ति शृंखला को मजबूत किया जाएगा. उन्होंने कहा कि ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं.

Prime Minister मोदी ने बताया कि दोनों देशों ने भारत-जापान बायोगैस पहल भी शुरू की है.

इस पहल के तहत India में 1,000 बायोगैस और जैविक उर्वरक संयंत्र स्थापित किए जाएंगे, जिससे केंद्र Government की ‘गोबरधन’ पहल को और मजबूती मिलेगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सतत विकास, समृद्धि और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

डीबीपी