
रांची, 15 अगस्त . Jharkhand में छात्र आंदोलन के बीच स्वतंत्रता दिवस के मौके पर Saturday को रांची में सत्याग्रही छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली. जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से निकली इस यात्रा में आंदोलन स्थल पर अनशन कर रहे दो छात्र व्हीलचेयर पर शामिल हुए. इस बीच सदर अस्पताल में भर्ती अनशनकारी छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो और छात्रा उम्मे हबीबा के तिरंगा यात्रा में शामिल होने को लेकर Police से उनकी नोकझोंक हो गई.
Police-प्रशासन ने उनके स्वास्थ्य का हवाला देते हुए उन्हें बाहर जाने से रोका. देवेंद्र नाथ महतो ने आरोप लगाया कि तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए अस्पताल के कमरे से बाहर निकलने की कोशिश करने पर Policeकर्मियों ने उन्हें रोक दिया और उनके साथ धक्का-मुक्की की. उन्होंने फेसबुक लाइव के जरिए आरोप लगाया कि उनके साथ मौजूद साथियों के साथ भी Police ने मारपीट की. देवेंद्र ने कहा कि वह पिछले 14 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं, लेकिन इसके बावजूद अपने अधिकारों और छात्रों की आवाज के लिए खड़े हैं.
उन्होंने कहा कि इस तरह उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता. देवेंद्र नाथ महतो जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. भूख हड़ताल के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा है. पिछले 12 दिनों से अनशन कर रहीं छात्रा उम्मे हबीबा भी तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए व्हीलचेयर पर अपने कमरे से बाहर निकलीं. उनके हाथ में संविधान की पुस्तक थी.
हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें भी अस्पताल से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी. इधर, जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलन कर रहे छात्रों ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तिरंगा यात्रा निकाली. हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर बड़ी संख्या में छात्र यात्रा में शामिल हुए. इस दौरान छात्रों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारे भी लगाए. छात्र जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पिछले 22 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं. Government से तीन दौर की वार्ता के बाद भी गतिरोध दूर नहीं हुआ है.
–
एसएनसी/एएस
Skip to content