एनडीए की बैठक के बाद सांसद बोले- नीट मामले में सरकार की रणनीति साफ, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

New Delhi, 21 जुलाई . राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की संसदीय दल की बैठक में Prime Minister Narendra Modi ने सांसदों को युवाओं के भविष्य, देश के विकास और जनसेवा को लेकर मार्गदर्शन दिया. बैठक के बाद Union Minister और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बताया कि Prime Minister ने देश के युवाओं को सही दिशा और अवसर उपलब्ध कराने की जरूरत पर विशेष चर्चा की.

Union Minister और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हर संसदीय सत्र की शुरुआत में Prime Minister एनडीए के सांसदों के साथ संवाद करते हैं और महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन देते हैं. इस बैठक में Prime Minister ने युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए उनके सपनों, क्षमताओं और उपलब्धियों पर चर्चा की. Prime Minister ने उन भारतीय युवाओं के अनुभव भी साझा किए जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है.

बैठक में युवाओं से जुड़े मुद्दों के अलावा Government की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा हुई. BJP MP और Actor रवि किशन शुक्ला ने बैठक के बाद कहा कि नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाए जाएंगे ताकि भविष्य में कोई भी देश के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की हिम्मत न करे.

BJP MP कंगना रनौत ने भी बैठक को लेकर जानकारी साझा की. उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी ने देश की उपलब्धियों पर विस्तार से बात की. इनमें विज्ञान, तकनीक और हाइड्रोजन ट्रेन जैसी परियोजनाएं शामिल रहीं.

कंगना ने बताया कि Prime Minister ने इस बात पर चिंता जताई कि देश की कई बड़ी उपलब्धियों की चर्चा उतनी व्यापक रूप से नहीं हो रही, जितनी होनी चाहिए.

कंगना रनौत ने कहा कि Prime Minister ने सांसदों को कई मुद्दों पर मार्गदर्शन दिया और युवाओं की उम्मीदों को पूरा करने के तरीकों पर चर्चा की. इसके साथ ही नीट मामले को लेकर भी Prime Minister ने Government की रणनीति और आगे की दिशा के बारे में जानकारी दी.

कंगना रनौत ने दिल्ली Police की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी. उन्होंने दावा किया कि सांसदों की सुरक्षा के लिए Policeकर्मियों ने ढाल की तरह काम किया और भीड़ को नियंत्रित किया. उन्होंने कहा कि घटना में कुछ लोग घायल हुए हैं लेकिन आम जनता को नुकसान नहीं पहुंचा.

वहीं, BJP MP तरुण चुघ ने बताया कि Prime Minister ने एनडीए सांसदों से कहा कि उनका हर पल देश की सेवा और जनता के हित के लिए समर्पित होना चाहिए. Prime Minister ने “देश सबसे ऊपर” के सिद्धांत पर काम करने का संदेश दिया. तरुण चुघ के अनुसार, Prime Minister ने India की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और वैश्विक स्तर पर बढ़ते प्रभाव का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि आज भारतीय युवाओं की आवाज दुनियाभर में सुनी जा रही है और India की प्रगति की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना हो रही है.

पीएम