
New Delhi, 25 जुलाई . जंतर-मंतर पर चल रहा आंदोलन समाप्त होने के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने Saturday शाम दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशनों के प्रवेश द्वार (एंट्री गेट) खोल दिए. इससे पहले सुरक्षा कारणों के चलते कई मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई थीं.
डीएमआरसी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खोल दिए गए हैं.”
इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद डीएमआरसी ने राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों पर सेवाएं बहाल करने की घोषणा की थी.
Saturday सुबह नीट पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर डीएमआरसी ने केंद्रीय दिल्ली के 18 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास सेवाएं अगले आदेश तक निलंबित कर दी थीं.
डीएमआरसी की एडवाइजरी के अनुसार लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, Supreme court , सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम, झंडेवालान और New Delhi मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद किए गए थे. अब सभी स्टेशनों पर सामान्य परिचालन बहाल कर दिया गया है.
इस बीच, कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने Saturday को जंतर-मंतर पर चल रहा अपना आंदोलन समाप्त करने की घोषणा कर दी. यह फैसला केंद्र Government के साथ हुई तीसरे दौर की वार्ता के बाद लिया गया.
New Delhi में आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, Union Minister जितेंद्र सिंह तथा सीजेपी के प्रतिनिधि सौरव दास और आशुतोष रांका मौजूद रहे. बैठक में केंद्र Government ने प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों को स्वीकार करने पर सहमति जताई.
जेपी नड्डा ने बताया कि Government ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ दर्ज सभी Police मामले वापस लेने, First Information Report वापस लेने की लिखित पुष्टि देने और कथित पेपर लीक विवाद से जुड़े घटनाक्रम में जान गंवाने वाले छात्रों के परिवारों को अधिकतम संभव मुआवजा देने का फैसला किया है.
वहीं, सीजेपी नेताओं ने कहा कि Government ने आंदोलन के दौरान उठाई गई सभी प्रमुख मांगों को स्वीकार कर लिया है. इसके बाद उन्होंने छात्रों से अपना धरना समाप्त कर घर लौटने की अपील की.
सीजेपी की ओर से सौरव दास ने कहा कि Government ने सभी मांगें मान ली हैं, इसलिए अब जंतर-मंतर पर धरना जारी रखने का कोई औचित्य नहीं है.
–
डीएससी
Skip to content