
New Delhi, 20 जुलाई . बाहरी जिला विशेष स्टाफ ने कपिल सांगवान उर्फ नंदू गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी गोलीबारी की घटना में वांछित थे, जिसके संबंध में Haryana के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ सिटी Police स्टेशन में मामला दर्ज है. दोनों पर 50-50 हजार का इनाम भी घोषित था.
Sunday को स्पेशल स्टाफ टीम को गुप्त सूचना मिली कि कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के सक्रिय सदस्य प्रवीण उर्फ पिंकी और रोहित उर्फ चीरा अपने एक साथी से मिलने के लिए पी रोड, टिकरी कलां आने वाले हैं और उनके पास अवैध हथियार हो सकते हैं.
सूचना मिलने पर स्पेशल स्टाफ की एक खास टीम बनाई गई. सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए Police टीम ने एक रणनीतिक जाल बिछाया और बताई गई जगह पर छापा मारा. वहां दो संदिग्ध दिखे, जिन्हें सरेंडर करने के लिए कहा गया. हालांकि, भागने की कोशिश में उन्होंने Police टीम पर गोली चला दी. आत्मरक्षा में Police टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिससे दोनों तरफ से गोलीबारी हुई.
इस दौरान कॉन्स्टेबल अनुज और कॉन्स्टेबल हरकेश की बुलेटप्रूफ जैकेट पर दो गोलियां लगीं, लेकिन वे सुरक्षित रहे. हालांकि, दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगने से वे घायल हो गए. थोड़ी देर चली गोलीबारी के बाद Police टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित उर्फ चीरा और प्रवीण उर्फ पिंकी के तौर पर हुई. टीम ने इनके पास से दो ऑटोमैटिक पिस्तौल, चार खाली कारतूस और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए. इसके बाद दोनों के खिलाफ मुंडका Police स्टेशन में First Information Report दर्ज की गई.
पूछताछ में पता चला कि आरोपी बहादुरगढ़ सिटी Police स्टेशन (झज्जर जिला, Haryana) में दर्ज First Information Report के मामले में वांछित थे. आरोपी रोहित उर्फ चीरा, नरेला Police स्टेशन (दिल्ली) में दर्ज First Information Report के मामले में पैरोल जंपर था. दोनों पर 50-50 हजार रुपये का नकद इनाम घोषित था. घायल दोनों आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके साथ ही Police दोनों के आपराधिक इतिहास खंगाल रही है.
–
ओपी/पीएम
Skip to content