बिहार: पुलिस मुठभेड़ में युवक की मौत के बाद भोजपुर में बवाल, लोगों ने किया सड़क जाम

आरा, 18 जून . बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में कथित मुठभेड़ में एक युवक की मौत के बाद Thursday को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा और लोग सड़कों पर उतर आए. प्रदर्शनकारियों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया.

आक्रोशित लोगों का कहना है कि युवक पर किसी प्रकार का पूर्व में आपराधिक मामला दर्ज नहीं था और वह आत्मसमर्पण कर चुका था. इसके बाद Police ने गोली मारी. Wednesday को भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में Police मुठभेड़ में मानसिक रूप से परेशान युवक भरत भूषण तिवारी की मौत हो गई थी. शव के गांव में पहुंचने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा. Thursday की सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बिलौटी गांव के समीप शव को सड़क पर रखकर आरा-बक्सर फोरलेन को जाम कर दिया.

मृतक को इंसाफ दिलाने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर करीब एक से डेढ़ हजार की संख्या में जुटे ग्रामीणों ने Police प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन कर रहे लोग Police की कार्रवाई से काफी नाराज दिखे. सड़क जाम के कारण आरा-बक्सर मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया, जिससे यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

भरत भूषण तिवारी का एक वीडियो social media पर वायरल हुआ था, जिसमें Police उसे समझाते नजर आ रही है. हालांकि इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. Police के अनुसार, Wednesday को युवक ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में Police ने भी गोली चलाई. इस दौरान युवक को गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

Police ने घायल युवक को इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से बेहतर इलाज के लिए Patna पीएमसीएच रेफर किया गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच और Police की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए सड़क जाम किया. मौके पर पहुंची Police-प्रशासन की टीम ने जाम खुलवाया.

एमएनपी/एसके