बोरिंग त्रासदी के बाद कर्नाटक सरकार ने राज्य के अस्पतालों की सुरक्षा ऑडिट का दिया आदेश, हफ्ते में देनी होगी रिपोर्ट

Bengaluru, 30 अप्रैल . बोरिंग एंड लेडी कर्जन अस्पताल में हादसे के बाद कर्नाटक Government हरकत में आ गई है. Wednesday रात भारी बारिश, ओलावृष्टि और आंधी के दौरान अस्पताल की कंपाउंड दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई थी. इस घटना के बाद राज्य Government ने Thursday को पूरे कर्नाटक में अस्पताल परिसरों का सुरक्षा ऑडिट कराने का आदेश दिया है, जिसमें Bengaluru के अस्पतालों पर खास ध्यान दिया जाएगा.

चिकित्सा शिक्षा और कौशल विकास मंत्री शरण प्रकाश पाटिल ने बोरिंग अस्पताल का दौरा कर घटना स्थल का निरीक्षण किया और घायलों से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने बताया कि राज्य के सभी अस्पतालों में जांच के निर्देश दिए गए हैं. Bengaluru के बोवरिंग अस्पताल, विक्टोरिया अस्पताल, केसी जनरल अस्पताल, सीवी रमन नगर अस्पताल समेत सभी सरकारी अस्पतालों की इमारतों और कंपाउंड दीवारों की गुणवत्ता की विशेष जांच की जाएगी.

मंत्री ने अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं. इस संबंध में उन्होंने संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर मामले को गंभीरता से लेने को कहा.

इधर, मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक राज्य में भारी बारिश की चेतावनी दी है और कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. Bengaluru अर्बन, Bengaluru रूरल, चिक्कबल्लापुर, चामराजनगर, रामनगर, कोलार, यादगिर, गदग, रायचूर, बागलकोट, कोप्पल और धारवाड़ जिलों में अलर्ट जारी है. वहीं बल्लारी, विजयनगर, हावेरी, दावणगेरे, शिवमोग्गा, चित्रदुर्ग, उडुपी, मंगलुरु, तुमकुरु, हासन, कोडगु, मैसूर और मांड्या जिलों को भी येलो अलर्ट में रखा गया है.

बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक बच्ची और केरल के दो पर्यटक समेत कुल 7 लोगों की जान चली गई, जबकि 5 महिलाओं सहित 7 लोग घायल हुए हैं. यह हादसा उस समय हुआ जब लोग बारिश से बचने के लिए अस्पताल की दीवार के पास खड़े थे और दीवार अचानक उनके ऊपर गिर गई.

Chief Minister सिद्दारमैया ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की और घायलों के मुफ्त इलाज के निर्देश दिए. साथ ही उन्होंने अधिकारियों से सवाल किया कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए थे और लापरवाही पर नाराजगी जताई.

वहीं, कर्नाटक भाजपा ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है. Union Minister एचडी कुमारस्वामी ने भी हादसे पर शोक जताया है. उधर, Bengaluru के अस्पताल की दीवार गिरने पर भाजपा एमएलसी सीटी रवि ने कहा, “Chief Minister और उपChief Minister सिर्फ कुर्सी बचाने की चिंता कर रहे हैं. पीड़ित लोगों को कोई सुनने वाला नहीं है. जिन लोगों की मृत्यु हुई है, उनके परिवार वालों को कोई सुनने वाला भी नहीं है. मैं यहीं कहना चाहूंगा कि Government को पीड़ित लोगों के परिवार के साथ खड़ा होना चाहिए. उनको मुआवजा देना चाहिए.”

पीएम