
चंडीगढ़, 6 मई . पंजाब के अमृतसर और जालंधर में धमाकों के बाद विपक्षी दलों ने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है. विपक्ष के नेताओं ने कहा कि पंजाब Government आपसी विवादों में अधिक फंसी रहती है और भगवंत मान Chief Minister के तौर पर विफल हैं.
शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने से बातचीत में कहा, “मैं इन धमाकों की कड़ी निंदा करता हूं. लेकिन सच्चाई यह है कि यह पंजाब Government के लिए एक ‘वेक-अप कॉल’ (जागने का संकेत) है. हमारे Chief Minister , भगवंत मान जी, हर समय नशे में रहने के आदी हो गए हैं. पंजाब जैसे सीमावर्ती राज्य के Chief Minister , जिसकी 550 किलोमीटर लंबी सीमा Pakistan से लगती है, जहां Pakistan बार-बार अशांति फैलाने और शांति भंग करने की कोशिश करता रहता है, अगर ऐसे राज्य का Chief Minister हर समय नशे में डूबा रहेगा, तो वह कानून-व्यवस्था को कैसे संभाल पाएगा?”
उन्होंने आगे कहा, “पंजाब में हालात ऐसे हैं कि जालंधर में धमाका हुआ. Police अधिकारी कहते हैं कि स्कूटरी की बैट्री में ब्लास्ट हुआ, जबकि ‘खालिस्तान लिबरेशन आर्मी’ ने धमाके की जिम्मेदारी भी ली है. ब्लास्ट इतना बड़ा था कि कई किलोमीटर तक उनकी आवाज सुनाई दी. यह पंजाब Police की इंटेलिजेंस की विफलता है कि बीएसएफ चौक के पास धमाका हुआ, जो जगह जालंधर का दिल कही जाती है.”
वहीं, कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने कहा कि पंजाब एक संवेदनशील राज्य है. इतिहास में देखा जा सकता है कि पंजाब में अक्सर किस तरह से धमाके हुए हैं. उन्होंने कहा कि पंजाब की Government को सबसे पहले केंद्र के साथ मिलकर राष्ट्रीय सुरक्षा के विषय पर काम करना चाहिए.
अभिषेक दत्त ने आगे कहा, “यह भी सच है कि पंजाब की Government आपसी विवादों में अधिक फंसी रहती है. कभी पंजाब के Chief Minister के ऊपर शराब पीकर विधानसभा जाने के आरोप लगते हैं, कभी उनके 7-7 राज्यसभा सांसद भाग हो जाते हैं. अभी यह लगता है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की Government भी गिरने वाली है. कहीं न कहीं भगवंत मान Chief Minister के तौर पर विफल हुए हैं. न उनके सांसद उनके बस में हैं और न राज्य की कानून व्यवस्था.”
बता दें कि Tuesday रात को पंजाब के अमृतसर और जालंधर शहरों में धमाके हुए. अमृतसर में खासा आर्मी कैंप के बाहर धमाका हुआ, जबकि जालंधर में धमाके के बाद एक खड़ी स्कूटर पूरी तरह से नष्ट हो गई. Wednesday सुबह फॉरेंसिक टीमों ने घटनास्थल का दौरा किया. दोनों जगह जांच टीमों ने छानबीन की और साक्ष्य जुटाए हैं.
–
डीसीएच/
Skip to content