स्क्रिप्ट पढ़कर यकीन नहीं हुआ कि कोई इतनी चालाकी से धोखा दे सकता है : पूजा गौर

Mumbai , 21 मई . Actress पूजा गौर आगामी क्राइम-सस्पेंस वेब सीरीज ‘लुटेरी दुल्हन’ में सब-इंस्पेक्टर संध्या यादव की भूमिका में हैं. यह सीरीज रहस्यमयी मामलों पर आधारित है, जहां कुछ दुल्हनें शादी के बाद दूल्हे को लूटकर रातोंरात गायब हो जाती हैं. सच्ची घटना पर आधारित सीरीज की कहानी से Actress पूजा गौर काफी प्रभावित हुई.

उन्होंने के साथ खास बातचीत में बताया कि कहानी ने उन पर इतना गहरा प्रभाव डाला कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए तुरंत हामी भर दी थी.

Actress ने कहा, “इसकी कहानी ने मुझे सबसे ज्यादा हैरान कर दिया था. इसकी कहानी सच्ची घटना से प्रेरित है. ऐसी घटनाएं वास्तव में अलग-अलग राज्यों में हो चुकी है, जब मैंने इसकी कहानी सुनी थी, तो मुझे यकीन ही नहीं हुआ कि कोई इतनी चालाकी और योजना के साथ लोगों को धोखा दे सकता है. कई पुरुषों से शादी करना, उन्हें लूटना और फिर अचानक गायब हो जाना.”

पूजा गौर ने आगे बताया कि उनके लिए ये बेहद चौंकाने वाली थी लेकिन एक कलाकार होने की वजह से उनके मन में सबसे पहले इस विषय पर एक शानदार फिल्म या सीरीज बनाने का ख्याल आया.

Actress ने सीरीज को ‘ड्रामेडी’ करार बताते हुए बताया कि इसमें दर्शकों को कॉमेडी, सस्पेंस, इमोशन, थ्रिल और भरपूर एंटरटेनमेंट का मिश्रण देखने को मिलेगा. उन्होंने कहा, “यह एक एक ऐसा शो है, जिसे हमारे दर्शक परिवार के साथ मिलकर देख सकेंगे. इसके एपिसोड छोटे और दिलचस्प हैं. इसलिए जब हमारे दर्शक सीरीज को देखेंगे तो उन्हें इसके एपिसोड खत्म होने का एहसास ही नहीं होगा.”

सीरीज की कहानी Madhya Pradesh के छोटे से शहरों के माहौल को दर्शाती है. इसमें इस्तेमाल की गई भाषा, बॉडी लैंग्वेज और माहौल पर बात करते हुए Actress ने बताया कि सीरीज को बनाते वक्त किसी हमारे मन में बस यही था कि जब दर्शक इसे देखें, तो वे कनेक्ट कर सकें.

उन्होंने कहा, “शुक्र है कि हमारी कहानी Madhya Pradesh और मध्य India पर आधारित है लेकिन हमने इस प्रोजेक्ट पर काम करते वक्त किसी खास बोली या लहजे पर बहुत ज्यादा जोर नहीं दिया था. इसे बनाने के वक्त हम सभी के दिमाग में बस यही ख्याल था कि इसकी कहानी सभी को समझ में आए, इसलिए हमने ज्यादातर भाषा को आसान हिंदी भाषा में ही रखा. मुझे लगता है कि इस फैसले से शो ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच पाएगा.”

एनएस/पीएम