सीएम योगी की राज्यपाल से मुलाकात के बाद यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज

Lucknow, 9 मई . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Saturday की शाम को Governor आनंदीबेन पटेल से Lucknow स्थित ‘जन भवन’ में शिष्टाचार भेंट की. इस मुलाकात के बाद राज्य में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर Political चर्चाएं तेज हो गई हैं.

‘जन भवन’ की ओर से जारी बयान के अनुसार, Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Governor आनन्दी बेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की. जनभवन में हुई मुलाकात में Chief Minister ने उन्हें पुस्तक भी भेंट की.

Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने व्यस्त दिनचर्या के बीच Governor से मुलाकात की. सीएम योगी Saturday सुबह पश्चिम बंगाल में सुवेंदु Government के शपथ ग्रहण में शामिल हुए. वहां से लौटकर उन्होंने Lucknow में Police खेलकूद प्रतियोगिता में शिरकत की. इसके बाद शाम को Governor से मिले, उनसे प्रदेश के वर्तमान स्थिति पर चर्चा की और Government के क्रियाकलापों से अवगत कराया. Governor ने भी वर्तमान परिदृश्य को लेकर चर्चा की.

प्रदेश में लंबे समय से मंत्रिपरिषद विस्तार की अटकलें चल रही हैं. माना जा रहा है कि 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा Government सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने के लिए मंत्रिमंडल में बदलाव कर सकती है. सूत्रों की मानें तो Government में कुछ मंत्री पद अभी रिक्त हैं, जिन्हें जल्द भरा जा सकता है.

Political जानकारों का कहना है कि हालिया राज्यों के Political घटनाक्रमों के बीच भाजपा उत्तर प्रदेश में भी संगठन और Government दोनों स्तरों पर सक्रिय रणनीति के तहत फैसले ले सकती है. इसी वजह से Chief Minister और Governor की मुलाकात को अहम माना जा रहा है. हालांकि, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अभी तक Government या राजभवन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. राज्य Government के एक वरिष्ठ मंत्री की मानें तो Sunday को मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है, जिसमें दलित महिला, पिछड़ा और सामान्य को जगह देने की बातें हो रही हैं.

ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा में अधिकतम 60 मंत्री हो सकते हैं, जबकि वर्तमान में कुछ मंत्री पद रिक्त बताए जा रहे हैं. अगले वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिहाज से यह विस्तार काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

विकेटी/डीकेपी