‘छोटी बहन’ पीएम ताकाइची से द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम मोदी बोले, ‘ये भारत-जापान के बीच नए अध्याय की शुरुआत’

New Delhi, 2 जुलाई . Prime Minister Narendra Modi और जापानी पीएम साने ताकाइची ने एक साझा प्रेस वार्ता की. इस दौरान India के पीएम ने दोनों देशों की साझेदारी को और सुदृढ़ करने का संकल्प दिखाया. पीएम ताकाइची को Prime Minister ने छोटी बहन कह कर संबोधित किया.

Prime Minister मोदी ने स्वागत करते हुए कहा, “भारत-जापान शिखर सम्मेलन के लिए छोटी बहन Prime Minister ताकाइची का India में अपनी पहली यात्रा पर स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है. वे जापान की पहली महिला Prime Minister भी हैं और एक दूरदर्शी और लोकप्रिय नेता भी हैं. Prime Minister ताकाइची और मेरा विश्वास है कि टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप हमारे सहयोग का सबसे मजबूत स्तंभ बनेगी. इसी विजन को साकार करने के लिए, आज एआई के क्षेत्र में हमने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी किया है.”

India के पीएम ने आगे कहा, “ताकाइची नारा प्रीफेक्चर से आती हैं, जो साझा बौद्ध विरासत का केंद्र है. जी7 में मैंने कहा था कि उथल पुथल के माहौल में यह एक वैश्विक स्ट्रेटजिक एसेट है. भारत-जापान की साझेदारी इस कसौटी पर खरी उतरती है. पिछले कई दशकों में ऑटोमोटिव से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक में जापान ने India की ग्रोथ स्टोरी का अहम हिस्सेदार बनकर दोस्ती और विश्वास की एक अमूल्य पूंजी बनाई है. आज ताकाइची की यात्रा से हम अपनी स्पेशल स्ट्रेटजिक एंड ग्लोबल पार्टनरशिप के नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं.”

पीएम ने दोनों ही देशों को आर्थिक तौर पर काफी मजबूत बताते हुए आगे कहा, कि आज India और जापान दोनों ही विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में से हैं.एक स्वतंत्र, समृद्ध और नियम आधारित इंडो पैसिफिक हमारी साझा प्राथमिकता है.

Prime Minister ने तकनीकी क्षेत्र में हो रहे निवेश की चर्चा की. आगे कहा, “जापान की प्रीसिजन टेक्नोलॉजी और India की सॉफ्टवेयर क्षमता का संगम वैश्विक एआई विकास को नई गति और शक्ति देगा. डिफेंस के क्षेत्र में आज हमने India और जापान के पहले को-डेव्लेपमेंट प्रोजेक्ट पर समझौता किया है. India और जापान की निवेशक के तौर पर साझेदारी निरंतर सुदृढ हो रही है. पिछले 1 वर्ष में करीब 120 नए व्यावसायिक समझौते हुए हैं, जिनसे India में 10 बिलियन डॉलर से अधिक जापानी निवेश आएगा.”

इससे पहले Prime Minister Narendra Modi और जापान की Prime Minister साने ताकाइची के बीच Thursday को New Delhi के हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठक की.

दोनों नेताओं के बीच निवेश, रक्षा, सेमीकंडक्टर, क्रिटिकल मिनरल्स, सप्लाई चेन, समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय-वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई. यह बैठक 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन का हिस्सा है. इससे पहले President भवन में ताकाइची का औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

साने ताकाइची Prime Minister बनने के बाद पहली बार India आई हैं. तीन दिवसीय दौरे के दौरान वह इंडिया-जापान बिजनेस फोरम में भी हिस्सा लेंगी, जहां दोनों देशों के बीच निवेश और आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर फोकस रहेगा.

केआर/