अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने के बाद महबूबा मुफ्ती हुईं भावुक, बोलीं- ‘यह पल बेहद दर्दनाक था’

तेहरान, 4 जुलाई . पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की अंतिम यात्रा में शामिल हुईं. दिवंगत नेता को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पीडीपी प्रमुख ने social media पर अपना दुख जाहिर किया और बताया कि उनके लिए ये अनुभव बेहद दर्दनाक था.

महबूबा मुफ्ती ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “हुसैनिया जमरान जाना बहुत दर्दनाक और दिल दहला देने वाला अनुभव था, यह ईरान के सुप्रीम लीडर सैयद अयातुल्लाह अली खामेनेई का साधारण सा घर है, जिन्होंने यहीं शहादत दी थी. सम्मानित लीडर और उनके परिवार की सबसे बड़ी कुर्बानी – 14 महीने की शहीद जहरा मोहम्मदी गोलपायेगानी- उनकी बेहतरीन लीडरशिप, अटूट हिम्मत और दया की ताकत का सबूत हैं. खास तौर पर उस इमामबाड़े को देखकर बहुत अच्छा लगा जहां उन्होंने नमाज पढ़ी थी. अल्लाह उन्हें जन्नत में सबसे ऊंचा मुकाम दे.”

इससे पहले पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया था कि महबूबा मुफ्ती को ईरान के सर्वोच्च नेता के कार्यालय के अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग की ओर से औपचारिक निमंत्रण भेजा गया है. निमंत्रण पत्र में कहा गया कि 28 फरवरी 2026 को अयातुल्लाह अली खामेनेई के निधन पर ईरान में राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई का आयोजन किया जा रहा है.

निमंत्रण में महबूबा मुफ्ती से India की एक विशिष्ट Political हस्ती के रूप में समारोह में शामिल होने का आग्रह किया गया. उनकी उपस्थिति India और ईरान के बीच ऐतिहासिक मित्रता, आपसी सम्मान और दोनों प्राचीन सभ्यताओं के गहरे संबंधों की प्रतीक होगी.

वहीं, खामेनेई के विदाई कार्यक्रम के दौरान ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची रो पड़े. ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, तेहरान के गवर्नर मोहम्मद सादेग मोटामेडियन ने कहा कि सेरेमनी को संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. उन्होंने कहा, “शहीद नेता की विदाई और सेंड-ऑफ सेरेमनी में हम सबसे ऊंचे स्तर की सुरक्षा रखेंगे.”

उन्होंने कहा कि तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला प्रेयर ग्राउंड्स के गेट स्थानीय समय के हिसाब से सुबह 6 बजे खुलेंगे और शोक मनाने वाले आने की योजना उसी हिसाब से बनाएं. अधिकारियों ने यह भी बताया कि जरूरत के अनुसार गेट खुलने का समय पहले भी बढ़ाया जा सकता है.

एबीएम