
सूजौ (चीन), 8 मई . India ने Friday को सूजौ ताइहू फुटबॉल स्पोर्ट्स सेंटर में एएफसी अंडर 17 महिला एशियन कप चीन 2026 के ग्रुप बी में लेबनान को 4-0 से हराकर क्वार्टर-फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है.
इस जीत के साथ ही भारतीय टीम जापान और ऑस्ट्रेलिया के बाद ग्रुप में तीसरे स्थान पर रही. हालांकि, भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल में जगह बना पाएगी या नहीं, यह जानने के लिए टीम को ग्रुप सी के नतीजे का इंतजार करना होगा. India और लेबनान दोनों टीमों को अपनी उम्मीदें जिंदा रखने के लिए जीत की दरकार थी. मैच के पांचवें मिनट में ही लेबनान ने लगभग पहला गोल कर ही दिया था, जब कप्तान जिया फ्रांगीह ने यारा गीतानी के लिए बॉक्स में एक अच्छा लॉब भेजा, लेकिन India की गोलकीपर मुन्नी ने तेजी से अपनी लाइन से हटकर बॉल छीन ली.
एएफसी की रिपोर्ट के मुताबिक, India ने दो मिनट बाद मैच में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. टीम की तरफ से प्रीतिका बर्मन ने शानदार गोल दागा. उन्होंने जोया बू असफ को पीछे छोड़ा, फिर बॉक्स के अंदर यास्मिना नासर को चकमा देकर लेबनान की गोलकीपर मैरी जो चेबली के ऊपर से बॉल को गोल पोस्ट में पहुंचा दिया.
India 9वें मिनट में अपनी बढ़त दोगुनी करने के करीब पहुंच गया था, लेकिन अनुष्का कुमारी के प्रयास को नासर ने नाकाम कर दिया. 14वें मिनट में गीतानी के पास स्कोर बराबर करने का मौका था, लेकिन उनकी कर्लिंग कोशिश को India के कप्तान एलिजाबेद लाकड़ा ने नाकाम कर दिया, जबकि दूसरी तरफ चेबली ने प्रीतिका को करीब से दो बार गोल करने से रोका.
हालांकि, India ने बॉल पर दबदबा बनाए रखा और 36वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया. अल्वा सेनजाम ने जबरदस्त दौड़ लगाते हुए फ्रांगीह को पीछे छोड़ा, फिर थंबालखोंग मणिपुर की खिलाड़ी ने शांति से चेबली को पीछे छोड़कर India को ब्रेक तक आरामदायक बढ़त दिला दी.
ब्रेक के बाद लेबनान ने अपनी रफ्तार बढ़ा दी और 57वें मिनट में टीम गोल करने के काफी करीब भी पहुंची, लेकिन India की गोलकीपर मुन्नी ने यास्मीन एल हब्बल को अपने इरादों में कामयाब नहीं होने दिया. मैच के 72वें मिनट में जोया ने India की ओर से तीसरा गोल दागा और टीम की जीत सुनिश्चित कर दी. इसके बाद 85वें मिनट में प्रीतिका ने गोल करते हुए India को लेबनान के खिलाफ 4-0 से जीत दिला दी.
–
एसएम/एबीएम
Skip to content