अधिवक्ता रिंकी चटर्जी सिंह का आरोप, पूर्व सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर लेने से पुलिस ने किया इनकार

कोलकाता, 26 मई . पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में अधिवक्ता रिंकी चटर्जी सिंह ने पूर्व Chief Minister ममता बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने का दावा किया है. रिंकी चटर्जी सिंह ने आरोप लगाया कि उन्होंने Chief Minister ममता बनर्जी के खिलाफ दो अलग-अलग कारणों से First Information Report दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन Police ने उनकी शिकायत लेने से इनकार कर दिया.

रिंकी चटर्जी सिंह ने से बताया कि पहला मामला वर्ष 2025 का है. कोलकाता के रेड रोड पर ईद की नमाज का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें Chief Minister ममता बनर्जी शामिल हुई थीं. उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम के दौरान पूर्व Chief Minister ने मुस्लिम रीति-रिवाजों का पालन किया और सार्वजनिक मंच से हिंदू धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की.

अधिवक्ता का दावा है कि इस बयान से वह बेहद आहत हुईं और शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रधाननगर थाने पहुंचीं. उन्होंने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी ने उनकी शिकायत स्वीकार नहीं की और उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया. रिंकी चटर्जी सिंह ने कहा कि उन्होंने लिखित शिकायत और आवेदन पत्र सौंपने की कोशिश की, लेकिन Police अधिकारी ने उसे लेने से इनकार कर दिया.

उन्होंने यह भी दावा किया कि जब उन्होंने इस कार्रवाई का कारण पूछा और वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू की, तब भी Police अधिकारी ने शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया. रिंकी चटर्जी सिंह ने आरोप लगाया कि उन्हें यह महसूस कराया गया कि अगर किसी सत्ताधारी दल के नेता या मंत्री के खिलाफ शिकायत हो, तो Police कार्रवाई करने से बचती है.

अधिवक्ता ने दावा किया कि यह पहली बार नहीं है जब उनकी शिकायत नहीं ली गई. उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले भी कई तृणमूल कांग्रेस नेताओं के विवादित बयानों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की गई थी, लेकिन हर बार उन्हें निराशा हाथ लगी.

उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के कुछ नेताओं पर हिंदू धर्म और देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक बयान देने के आरोप लगाए. रिंकी चटर्जी सिंह ने कहा कि जब-जब उन्होंने इन मामलों में First Information Report दर्ज कराने की कोशिश की, तब-तब उन्हें अपमानित किया गया और शिकायत दर्ज नहीं की गई.

उन्होंने कहा कि वह पेशे से एक अधिवक्ता हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें खुद को असहाय महसूस करना पड़ा. उनका आरोप है कि सत्ताधारी दल से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई करना बेहद मुश्किल बना दिया गया है.

रिंकी चटर्जी सिंह ने यह भी बताया कि इस साल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान हुए एक विरोध सभा के बयान को लेकर भी उन्होंने Chief Minister ममता बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया है. हालांकि, इस मामले में भी Police की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया है.

एमएस