
Bhopal , 17 अप्रैल . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि आदि शंकराचार्य का दर्शन भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिक एकता का आधार बना. सनातन विरासत, शास्त्र और आध्यात्मिक परम्पराएं यदि आज जीवित एवं जागृत हैं तो यह आदिगुरू शंकराचार्य के प्रयास और आशीर्वाद से ही संभव हुआ है.
आचार्य शंकराचार्य की जयंती के अवसर पर ओंकारेश्वर के एकात्म धाम में आयोजित पांच दिवसीय प्रकटोत्सव के शुभारंभ सत्र को संबोधित करते हुए Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि अद्वैत ज्ञान के सूर्योदय के केंद्र ओंकारेश्वर की चेतना की अनुभूति आज सबको हो रही है. ज्ञान और ध्यान की धरती Madhya Pradesh ने ऐतिहासिक रूप से धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया है. हर युग में इसके प्रमाण विद्यमान हैं.
उन्होंने कहा कि श्रीरामचंद्र जी वनवास मिलने पर मंदाकिनी माता के किनारे चित्रकूट के धाम पधारें और प्रभु श्रीराम का आगे का जीवन मानव मात्र के लिए पूजनीय हो गया, समाज ने रामराज्य का अनुभव प्राप्त किया. भगवान श्रीराम ने संस्कारों, व्यवहारगत मूल्यों, परस्पर संबंधों सहित शासन के ऐसे सूत्र प्रदान किए जो आज भी महत्वपूर्ण हैं. इसी प्रकार कंस वध के बाद श्रीकृष्ण शिक्षा ग्रहण करने उज्जयिनी स्थित सांदीपनि आश्रम पधारें. इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण ने कर्मवाद का संदेश दिया, जो वर्तमान में भी प्रासंगिक है.
उन्होंने आदि शंकराचार्य की चर्चा करते हुए कहा कि सनातन काल में कालड़ी, केरल से चले 8 वर्षीय बालक शंकर ओंकारेश्वर पधारे, जहां परम पूज्य गुरु गोविंदपाद के आशीर्वाद से आदि शंकराचार्य बनकर सनातन धर्म की धारा को अविरल रूप से बहाने का आधार प्रदान किया. आदि शंकराचार्य का दर्शन भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिक एकता का आधार बना. हमारी सनातन विरासत, शास्त्र और आध्यात्मिक परम्पराएं यदि आज जीवित एवं जागृत हैं तो यह आदिगुरु शंकराचार्य के प्रयास और आशीर्वाद से ही संभव हुआ है.
कार्यक्रम में श्री द्वारका शारदा पीठ के जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती, विवेकानंद केंद्र की उपाध्यक्ष पद्मश्री निवेदिता भिड़े, स्वामी शारदानंद सरस्वती सहित वरिष्ठ संतवृंद उपस्थित थे. राज्य Government के संस्कृति विभाग तथा आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास के तत्वावधान में 17 अप्रैल से 21 अप्रैल तक एकात्म पर्व मनाया जा रहा है.
Chief Minister मोहन यादव ने श्री द्वारका शारदा पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज के साथ वैशाख शुक्ल पंचमी के उपलक्ष में आयोजित आदि शंकराचार्य के प्रकटोत्सव ‘एकात्म पर्व’ कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया. Chief Minister यादव ने अद्वैत लोक एवं अक्षर ब्रह्म प्रदर्शनी का लोकार्पण किया. साथ ही वे वैदिक अनुष्ठान में भी सम्मिलित हुए.
–
एसएनपी/डीकेपी
Skip to content