
मुर्शिदाबाद, 8 अगस्त . कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने Government पर महिला आरक्षण को लेकर बहाना बनाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि Government विधेयक पारित करने के लिए आवश्यक दो-तिहाई बहुमत हासिल करने के लिए विपक्षी दलों को लुभाने और विभाजित करने का प्रयास कर रही है.
उन्होंने Saturday को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि Union Minister किरेन रिजिजू जानते हैं कि इस बिल को पारित करने के लिए सिर्फ महिला सशक्तीकरण जैसे मुद्दे का जिक्र एक बहाने के रूप में किया जा रहा है. अगर इन लोगों को वाकई में महिला सशक्तीकरण की चिंता है, तो क्यों नहीं ये लोग आगे कदम बढ़ाते हुए Lok Sabha में 33 फीसदी हिस्सा महिलाओं के लिए आरक्षित करते हैं. अगर यह ऐसा करेंगे, तो निश्चित तौर पर धरातल पर महिला सशक्तीकरण के सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे.
चौधरी ने केंद्र Government से सवाल पूछा कि आखिर महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिलाने की दिशा में कदम आगे क्यों नहीं बढ़ा रहे हैं? इनकी मौजूदा स्थिति को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह लोग सिर्फ महिला आरक्षण जैसे मुद्दों का जिक्र Political फायदा प्राप्त करने के लिए कर रहे हैं. Union Minister रिजिजू इस बात को भलीभांति जानते हैं कि उनके लिए महिला आरक्षण से जुड़े विधयेक को पारित कराना आसान नहीं है. इसे पारित कराने की दिशा में अनेक रोड़ें हैं. इन्हीं सब स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह लोग अन्य Political दलों के लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्हें गुमराह और फुसलाने में लगे हैं. ऐसा करके यह लोग पूरी Political स्थिति को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे हैं. लेकिन, इन लोगों को किसी भी प्रकार का अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने वाला है.
उन्होंने कहा कि इन लोगों को संसद में संख्या की आवश्यकता है. मौजूदा समय में इन लोगों के पास दो तिहाई संख्या नहीं है. इसी को देखते हुए ये लोग अन्य Political दलों के लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं. इस संख्याबल को प्राप्त करने के लिए यह लोग हर प्रकार की कोशिश कर रहे हैं. मेरा यही सुझाव रहेगा कि राहुल गांधी के बारे में इधर-उधर की बातें करने से कोई फायदा होने वाला नहीं है. उनके लिए यही सही रहेगा कि वो अपने काम में लगे रहें.
–
एसएचके/एबीएम
Skip to content