राजस्थान में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल और डीजल उपलब्ध, सरकार ने जनता से की ये अपील

jaipur, 19 मई . Rajasthan में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर Government ने लोगों से कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है. खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने साफ कहा कि Rajasthan में पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त भंडार मौजूद है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य तरीके से जारी है.

Tuesday को अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां (इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, India पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड) राज्यभर में पेट्रोल और डीजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कर रही हैं.

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के सचिव अंबरीश कुमार ने बताया कि Rajasthan के विभिन्न जिलों में पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है. उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सामान्य तरीके से ही ईंधन खरीदने की अपील की.

अंबरीश कुमार ने बताया कि सरकारी तेल कंपनियों के आउटलेट्स पर डीजल की खुदरा कीमत लगभग 94 रुपए प्रति लीटर है, जबकि नायरा के पेट्रोल पंपों पर यही डीजल करीब 97 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है. इसी कीमत के अंतर के कारण लोग अब सार्वजनिक क्षेत्र के पेट्रोल पंपों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं.

उन्होंने यह भी बताया कि संस्थागत डीजल की कीमत फिलहाल लगभग 160 रुपए प्रति लीटर है. इसी वजह से कई उद्योग और थोक उपभोक्ता भी खुदरा पेट्रोल पंपों से डीजल खरीदने लगे हैं, जिससे कुछ जगहों पर अतिरिक्त दबाव देखने को मिला है. हालांकि तेल कंपनियां आम उपभोक्ताओं की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए नियमित आपूर्ति बनाए हुए हैं.

तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के अनुसार Rajasthan में पिछले साल की तुलना में पेट्रोल और डीजल की मांग में काफी बढ़ोतरी हुई है. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने पेट्रोल बिक्री में 28 प्रतिशत और डीजल बिक्री में 43 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की है. वहीं अन्य राज्यों में यह वृद्धि क्रमशः 20.2 प्रतिशत और 20.8 प्रतिशत रही.

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने पेट्रोल बिक्री में 13.7 प्रतिशत और डीजल बिक्री में 16.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जबकि India पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने पेट्रोल बिक्री में 24 प्रतिशत और डीजल बिक्री में 30 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की है.

Government ने भरोसा दिलाया है कि बढ़ती मांग के बावजूद राज्य में ईंधन की कोई कमी नहीं है और आम लोगों को पेट्रोल-डीजल की सप्लाई लगातार मिलती रहेगी.