अदाणी ग्रीन एनर्जी आंध्र प्रदेश में 2,250 मेगावाट का पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट विकसित करेगी

अमरावती, 20 मई . अदाणी ग्रुप की रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी की सहयोगी कंपनी अदाणी हाइड्रो एनर्जी इलेवन लिमिटेड (एएचई11एल) आंध्र प्रदेश के वाईएसआर कडप्पा जिले में 2,250 मेगावाट का गंडीकोटा-2 पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट (पीएसपी) विकसित करेगी.

Wednesday को जारी एक आधिकारिक प्रेस रिलीज में कहा गया है कि राज्य Government ने एएचई11एल परियोजना के आवंटन को मंजूरी दे दी है, जिससे India के उभरते स्वच्छ ऊर्जा और ऊर्जा भंडारण केंद्र के रूप में राज्य की स्थिति और मजबूत होने की उम्मीद है.

आंध्र प्रदेश एकीकृत स्वच्छ ऊर्जा नीति 2024 के तहत अदाणी समूह द्वारा विकसित की जाने वाली यह परियोजना, देश की सबसे बड़ी पंप स्टोरेज परियोजनाओं में से एक बनने और आंध्र प्रदेश की अगली पीढ़ी के एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर रणनीति का एक प्रमुख स्तंभ बनने की उम्मीद है.

Chief Minister एन. चंद्रबाबू नायडू की अध्यक्षता वाले राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (एसआईपीबी) द्वारा मंजूरी दिए जाने के बाद यह परियोजना स्वीकृत की गई.

गंडीकोटा-2 पीएसपी (पंप स्टोरेज प्लांट) का विकास वाईएसआर कडप्पा जिले के लॉर्ड बालाजी डोंथी कोना पीएसपी पार्क में किया जाएगा. इस परियोजना से आंध्र प्रदेश की रिन्यूएबल एनर्जी और स्टोरेज क्षमताओं को महत्वपूर्ण रूप से मजबूती मिलने की उम्मीद है, साथ ही यह राज्य के तेजी से बढ़ते ग्रीन हाइड्रोजन, एडवांस मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और एआई-संचालित डेटा केंद्रों के इकोसिस्टम को भी सहयोग प्रदान करेगी.

प्रेस रिलीज में कहा गया है कि वैश्विक स्तर पर, पंप स्टोरेज परियोजनाओं को रिन्यूएबल एनर्जी पर आधारित विद्युत प्रणालियों की रीढ़ माना जा रहा है. ये परियोजनाएं ऑफ-पीक घंटों के दौरान अतिरिक्त सौर और पवन ऊर्जा का भंडारण करके और पीक मांग के समय इसे मुक्त करके चौबीसों घंटे स्थिर स्वच्छ ऊर्जा प्रदान करती हैं.

India में पंप स्टोरेज क्षमता में तेजी से विस्तार हो रहा है.India Government के आंकड़ों के अनुसार, आंध्र प्रदेश पंप स्टोरेज विकास के लिए अग्रणी केंद्रों में से एक के रूप में उभरा है, जहां कई परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं.

अदाणी समूह भी अपनी व्यापक रिन्यूएबल एनर्जी और एनर्जी ट्रांजिशन रणनीति के तहत आंध्र प्रदेश, Maharashtra और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में परियोजनाओं के साथ अपने राष्ट्रीय पंप स्टोरेज पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है.

आंध्र प्रदेश पहले से ही अदाणी समूह के स्वच्छ ऊर्जा निवेशों के लिए एक प्रमुख गंतव्य के रूप में उभरा है, जिसमें पंप स्टोरेज और रिन्यूएबल एनर्जी परियोजनाएं शामिल हैं.

यह परियोजना आंध्र प्रदेश एकीकृत स्वच्छ ऊर्जा नीति 2024 के तहत प्रोत्साहन के लिए भी पात्र होगी, जिसका लक्ष्य लगभग 10 लाख करोड़ रुपए के निवेश आकर्षित करना और क्लीन एनर्जी वैल्यू चेन में लगभग 7.5 लाख लोगों के लिए रोजगार सृजित करना है.

Government ने दोहराया कि नीतिगत स्थिरता, तेज मंजूरी, मजबूत पारेषण योजना और औद्योगिक एवं स्वच्छ ऊर्जा विकास के प्रति एकीकृत दृष्टिकोण के कारण आंध्र प्रदेश India के कुछ सबसे बड़े ऊर्जा और अवसंरचना निवेशों को आकर्षित करता रहता है.

गांडीकोटा-2 पीएसपी परियोजना 72 महीनों के भीतर पूरी होने की उम्मीद है.

एबीएस/