
Mumbai , 16 जुलाई . साउथ और Bollywood सिनेमा में अपने अभिनय का जादू बिखेरने के बाद Actress अदा शर्मा अब फिल्म ‘गजरा’ से मराठी सिनेमा में कदम रखने जा रही हैं. अदा शर्मा ने बताया कि जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी, तब उनके पिता ने एक खास सलाह दी थी कि उन्हें India की हर भाषा की फिल्म में काम करना चाहिए.
Actress ने के साथ बातचीत में अपने पिता द्वारा दी गई खास सलाह को याद करते हुए बताया, “जब मैंने अपने पिता से कहा कि मैं एक्ट्रेस बनना चाहती हूं तो उन्होंने मुझसे कहा था कि तुम्हें India की हर भाषा में एक फिल्म जरूर करनी चाहिए. हर राज्य की अपनी संस्कृति होती है, हर भाषा की अपनी बारीकियां होती हैं. तुम्हारे लिए हर भाषा और हर फिल्म में एक नया किरदार निभाना एक बड़ा और दिलचस्प चुनौतीपूर्ण अनुभव होगा.”
Actress ने भले ही Bollywood से अपना डेब्यू किया था, लेकिन ‘एस/ओ सत्यमूर्ति’ (2015) और ‘क्षनम’ (2016) जैसी सफल फिल्मों से साउथ सिनेमा में सफल Actress के रूप में अपना नाम स्थापित किया.
जब Actress से ने पूछा कि अगर ‘गजरा’ सफल होती है, तो क्या वह और मराठी फिल्में करेंगी या Bollywood को ही अपनी मुख्य जगह मानेंगी? इस सवाल का जवाब देते हुए अदा ने कहा कि वे अपने आप को पैन- इंडियन एक्ट्रेस के तौर पर देखती हैं.
उन्होंने कहा, “‘द केरला स्टोरी’ एक Bollywood हिंदी फिल्म थी, जिसमें 60 प्रतिशत मलयालम, 10 प्रतिशत अंग्रेजी और 30 प्रतिशत टूटी-फूटी हिंदी थी. हिंदी फिल्म ‘कमांडो’ में मैंने एक तेलुगु लड़की का किरदार निभाया था. अपनी पहली फिल्म में मैंने एंग्लो-इंडियन लिजा का रोल किया था. मैं किसी भी तरह का किरदार निभाने के लिए तैयार हूं. मैं चाहूंगी कि सभी भाषाओं में अपनी जगह बनाऊं.”
मराठी फिल्म गजरा एक रहस्यमयी फिल्म होगी, जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. इस फिल्म का निर्देशन श्रेयस जाधव कर रहे हैं और यह 2027 में रिलीज होगी. ‘गजरा’ का निर्माण ‘अमोल बोरकर’ द्वारा किया जा रहा है और इसके संगीतकार देवदत्त मनीषा बाजी हैं.
–
एनएस/
Skip to content