
Mumbai , 14 जून . टीवी जगत की लोकप्रिय Actress टीना दत्ता इन दिनों गहरे सदमे में हैं. Sunday को उन्होंने अपने पालतू कुत्ते ब्रूनो की मौत पर अपना दर्द बयां किया. टीना ने अपने social media पोस्ट में लिखा, ”मेरे प्यारे ब्रूनो को गए हुए चार दिन हो चुके हैं, लेकिन मुझे अब भी ऐसा लगता है जैसे सब कुछ एक बुरा सपना हो. 10 जून को न सिर्फ ब्रूनो ने आखिरी सांस ली, बल्कि उस दिन मेरे अंदर का एक हिस्सा भी उसी दिन टूट गया. यह खालीपन अब बर्दाश्त करना मुश्किल हो रहा है.”
टीना ने कहा, ”घर का माहौल पूरी तरह बदल गया है. पहले जहां हर समय ब्रूनो की मौजूदगी महसूस होती थी, अब वहां सिर्फ सन्नाटा है. अब न उसकी भौंकने की आवाज सुनाई देती है, न उसका बार-बार ध्यान खींचने वाली डिमांड. कभी-कभी उसकी शरारतें मुझे थका देती थीं, लेकिन आज वही बातें मुझे सबसे ज्यादा याद आ रही हैं. अब घर पहले जैसा घर नहीं लगता.”
टीना ने बताया, ”9 जून की दोपहर यानी ब्रूनो की मौत से सिर्फ एक दिन पहले हमने साथ में कई तस्वीरें ली थीं. उस समय मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि यह उसके साथ की आखिरी तस्वीरें होंगी. अगर मुझे पता होता कि यह आखिरी दिन है, तो मैं उसे और ज्यादा देर तक अपने पास रखती, उसे और ज्यादा प्यार करती और कभी उसे खुद से दूर नहीं होने देती.”
Actress ने बताया, ”अपने आखिरी दिनों में ब्रूनो काफी तकलीफ में था, लेकिन इसके बावजूद उसके चेहरे की मुस्कान कभी नहीं गई. जब भी मैं उसे गले लगाती थीं, तो वह अपना सारा दर्द भूल जाता था. वह मेरी गोद में आते ही चैन की नींद सो जाता था. शायद उसे लगता था कि दुनिया में सबसे सुरक्षित जगह यही हैं.”
टीना ने लिखा, ”मैं एक बार फिर ब्रूनो को गले लगाना, उसकी गर्माहट महसूस करना और उसकी आवाज सुनने के लिए कुछ भी कर सकती हूं. अब घर का हर कोना, हर रोज की आदत और दिन का हर पल मुझे उसकी याद दिलाता है. मैं उम्मीद करती हूं कि जहां भी ब्रूनो होगा, वह अब दर्द से मुक्त होगा और खुशी से दौड़ रहा होगा.”
उन्होंने कहा, ”ब्रूनो हमेशा मेरे दिल में जिंदा रहेगा और उसकी यादें कभी खत्म नहीं होंगी. पिछले साढ़े 12 वर्षों में ब्रूनो परिवार का सबसे खास सदस्य बन गया था.”
–
पीके/
Skip to content