अभिनेत्री अरुणा ईरानी ने 8 साल बाद सोशल मीडिया पर की वापसी, शेयर की नए माइक्रो ड्रामा सीरीज की झलक

Mumbai , 25 जुलाई . बीते जमाने की लोकप्रिय Actress अरुणा ईरानी ने आठ साल के लंबे ब्रेक के बाद social media पर वापसी की है. Saturday को Actress ने अपनी इस वापसी की जानकारी देते हुए एक खास पोस्ट शेयर किया.

Actress ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर डिजिटल माइक्रो ड्रामा सीरीज ‘डोंट मेस विद माई ग्रैंडमा’ के बिहाइंड-द-सीन्स की झलक शेयर की. क्लिप में कास्ट और क्रू के सदस्य Actress के साथ नजर आ रहे हैं.

वीडियो शेयर करते हुए Actress ने लिखा, “मुझे मिस किया था? इंस्टाग्राम से पूरे 8 साल के ब्रेक के बाद अब मैं वापस आ गई हूं. वापसी का इससे बेहतर तरीका क्या हो सकता है कि मैं आपको अपने नए शो की शूटिंग की कुछ खास झलकियां दिखाऊं. मुझे ‘डोंट मेस विद माई ग्रैंडमा’ में देखिए. यकीन मानिए इस दादी से पंगा लेना आसान नहीं है.”

उन्होंने एक्टर-डायरेक्टर करणवीर बोहरा को भी टैग किया है.

2019 में फिल्मी दुनिया से दूर जाने से पहले अरुणा ने अपने social media अकाउंट पर मेगास्टार अमिताभ बच्चन को उनके जन्मदिन पर विश किया था.

डिजिटल माइक्रो ड्रामा सीरीज ‘डोंट मेस विद माई ग्रैंडमा’ सावित्री ओबेरॉय नाम की एक बुजुर्ग महिला और उसकी पोती के इर्द-गिर्द घूमती है. हार्ट सर्जरी के बाद अस्पताल से लौटने पर सावित्री और उनकी पोती को उनके पोते की एक लालची मंगेतर (तान्या मल्होत्रा) साधारण और गरीब समझकर जलील करती है. उसे इस बात का अंदाजा नहीं होता कि वे दोनों उसी रईस परिवार के सदस्य हैं, जिससे वह जुड़ना चाहती है.

दिग्गज Actress अरुणा ईरानी ने मुख्य किरदार ‘सावित्री ओबेरॉय’ की भूमिका निभाई है. लोकप्रिय टेलीविजन Actress अदा खान ने इसमें ‘तान्या मल्होत्रा’ का नकारात्मक और लालची किरदार निभाया है.

अरुणा ईरानी की बात करें तो उन्होंने साल 1961 की फिल्म ‘गंगा जमुना’ में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर एक्टिंग में डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने हिंदी, Gujaratी और कई रीजनल भाषाओं में 500 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. Actress ने सहायक कलाकार के तौर पर ही दर्शकों के दिलों में जगह बनाई.

एनएस/