
Mumbai , 23 मई . इन दिनों social media पर सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) का क्रेज युवाओं के बीच देखने को मिल रहा है. मीम्स से लेकर रील्स तक, हर जगह इस ट्रेंड की धूम है. इसे देखते हुए Actor व्रजेश हीरजी ने इस पर चुटकी लेते हुए एक मजेदार वीडियो साझा किया.
Actor ने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने एक बच्चे और उसके पिता की मजेदार कहानी सुनाकर इस पूरे ट्रेंड पर मज़ा लिया. वीडियो की शुरुआत में व्रजेश कहते हैं, “आजकल social media पर कॉकरोच का ट्रेंड काफी चल रहा है. इसे देखकर मुझे एक बच्चे की पुरानी कहानी याद आ रही है.”
कहानी सुनाते हुए उन्होंने बताया, “एक बच्चा था, जिसने तीन-चार दिनों से कुछ नहीं खाया था. फिर उसके पिता ने उसे खाने की थाली दी, तो उसने साफ मना करते हुए कहा कि खाना नहीं, कॉकरोच खाना है. इसके बाद पिता ने उसे समझाया कि वे लोग शाकाहारी हैं और यह सब नहीं खाते, लेकिन बच्चा नहीं माना. आखिर में हार मानकर पिता ने कहीं से एक कॉकरोच पकड़ा और बच्चे को दे दिया. लेकिन बच्चे के नखरे और बढ़ गए और वह बोला, ‘मैं इसे ऐसे नहीं खाऊंगा, इसे अच्छी तरह प्लेट में सजाकर दो.’”
प्लेट में आने के बाद बच्चे ने कहा, “इसके ऊपर थोड़े फूल भी रखो.” पिता ने फूल रखकर इसे ‘फ्यूजन कॉकरोच मील’ बना दिया. फिर बच्चे ने मांग की, “इसमें थोड़ा मिर्च-मसाला डालो, तभी खाऊंगा.” पिता ने वह भी कर दिया.
जब मसालेदार कॉकरोच पूरी तरह तैयार हो गया, तो पिता ने कहा, “लो बेटा, अब खाओ.” यह देखकर बच्चा फूट-फूटकर रोने लगा और बोला, “अब यह मुझे बिल्कुल झूठ (दिखावा) जैसा लग रहा है, भला मैं कॉकरोच कैसे खा सकता हूं?”
बता दें कि इन दिनों social media पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम से एक नई ऑनलाइन मूवमेंट और Political व्यंग्य काफी चर्चा में है. यह मंच खुद को व्यवस्था से निराश और बेरोज़गार युवाओं की आवाज़ के रूप में पेश करता है.
यह पूरा विवाद India के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की एक कथित टिप्पणी से शुरू हुआ. उन्होंने एक मामले की सुनवाई के दौरान कथित तौर पर फर्जी डिग्री रखने वालों और बेरोजगार युवाओं की तुलना ‘कॉकरोच’ (तिलचट्टे) और ‘पैरासाइट’ से की थी. हालांकि बाद में स्पष्टीकरण भी दिया गया, लेकिन social media पर कई युवाओं ने इसे एक विद्रोह के रूप में अपना लिया और मज़ाकिया अंदाज में खुद को ‘कॉकरोच’ कहना शुरू कर दिया. 16 मई को शुरू हुए इस ऑनलाइन अभियान ने कुछ ही दिनों में social media पर तूफान ला दिया. इसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर बहुत ही कम समय में करोड़ों फॉलोअर्स जुड़ गए.
–
एनएस/एएस
Skip to content