अभिनेता सोनू सूद ने किए असम के प्रसिद्ध कामाख्या देवी मंदिर के दर्शन

Mumbai , 20 मई . Actor सोनू सूद असम के गुवाहाटी में स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या देवी मंदिर के दर्शन करने पहुंचे. उन्होंने अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा की झलक social media पर साझा की.

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में Actor आम यात्रियों की तरह ट्रेन से सफर कर मां कामाख्या देवी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने माता रानी के दर्शन किए. वीडियो में देखा जा सकता है कि मंदिर में Actor ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. साथ ही, उन्होंने मंदिर परिसर में काफी समय बिताया.

सोनू सूद को अपने बीच पाकर वहां मौजूद मंदिर प्रबंधन और प्रशंसक काफी उत्साहित नजर आए. फैंस ने Actor के साथ तस्वीरें खिंचवाईं, जबकि मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से उनका पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया. समिति के सदस्यों ने उन्हें अंगवस्त्र और माता का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया.

वीडियो में Actor कहते हैं, “नमस्कार दोस्तों, आज हम जा रहे हैं मां कामाख्या देवी मंदिर. वहां पर हम माता रानी के दर्शन करेंगे.”

Actor ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “जय मां कामाख्या देवी.”

social media पर फैंस सोनू सूद की इस धार्मिक यात्रा की जमकर सराहना कर रहे हैं.

असम के गुवाहाटी में नीलांचल पहाड़ी पर स्थित कामाख्या देवी मंदिर देश के 51 शक्तिपीठों में से एक प्रमुख और अत्यंत पूजनीय स्थल माना जाता है. यह मंदिर धार्मिक आस्था, तंत्र साधना और देवी उपासना के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है. मान्यता है कि यहां माता सती का ‘योनि’ भाग गिरा था, इसलिए इसे शक्ति साधना का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है. यह मंदिर देवी के रजस्वला उत्सव, अंबुबाची मेले और दस महाविद्याओं की साधना के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है.

मुख्य मंदिर में देवी की कोई मूर्ति या तस्वीर नहीं है. यहां जमीन में योनि के आकार की एक प्राकृतिक दरार है, जिसमें निरंतर जल प्रवाहित होता रहता है और इसे फूलों से ढका जाता है. हर साल जून महीने में अंबुबाची मेले के दौरान मंदिर लगभग तीन दिनों के लिए बंद रहता है. मान्यता है कि इस अवधि में माता रजस्वला होती हैं. इसके बाद चौथे दिन मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाते हैं और बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं.

एनएस/एएस