
Mumbai , 2 मई . हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी दमदार आवाज और मजबूत व्यक्तित्व के लिए मशहूर Actor मुकेश ऋषि आज भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. फिल्म ‘गुंडा’ में उनका निभाया गया विलेन ‘बुल्ला’ का किरदार आज भी अपने डायलॉग्स और मीम्स की वजह से social media पर खूब चर्चा में रहता है.
हाल ही में Actor मुकेश ऋषि ने के साथ बातचीत की. इस दौरान उन्होंने फिल्म ‘गुंडा’ के निर्देशक कांति शाह और उस दौर के सिनेमाई अनुभवों के बारे में बात की. Actor ने बताया कि भले ही कांति शाह 2015 से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन एक समय था, जब इंडस्ट्री में उनका अलग बोलबाला था.
मुकेश ऋषि ने कांति शाह की तारीफ करते हुए बताया कि वे जिस शैली की फिल्में बनाते थे, उसमें उन्हें महारत हासिल थी. Actor ने कहा, “उस समय सिनेमा दो हिस्सों में बंटा हुआ था. एक वो जो बालकनी में बैठकर फिल्में देखते थे और दूसरे वो जो लोअर क्लास (फ्रंट स्टाल) की सीटों पर होते थे. कांति शाह जानते थे कि उस खास वर्ग के लिए कैसी फिल्में बनानी है. उन्होंने अपनी एक अलग जगह बनाई थी.”
Actor ने को बताया कि कुछ महीने पहले उनकी निर्देशक से बात हुई थी. मुकेश ने बताया, “कांति शाह ‘गुंडा’ को लेकर कुछ नया करने की सोच रहे हैं. मैंने उनसे कहा कि फिल्म ऑनलाइन उपलब्ध है, आप वहां से जो चाहें इस्तेमाल कर सकते हैं.”
जब ने उनसे पूछा गया कि क्या वे अभी भी कांति शाह के संपर्क में हैं और क्या उन्हें पता है कि वे आजकल क्या कर रहे हैं? Actor ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, “मुझे नहीं पता कि वे आजकल क्या कर रहे हैं या किस प्रोजेक्ट से जुड़े हैं. यह कहना गलत होगा कि मैं उनसे अक्सर मिलता हूं.”
अपने किरदार ‘बुल्ला’ की लोकप्रियता पर खुशी जाहिर करते हुए मुकेश ऋषि ने कहा कि यह जानकर अच्छा लगता है कि आज के बच्चे और युवा भी इस किरदार को पसंद करते हैं.
–
एनएस/एएस
Skip to content