पश्चिम बंगाल में जीत पर एक्टर देव ने भाजपा को दी शुभकामनाएं

Mumbai , 6 मई . पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत को लेकर बंगाली फिल्मों के Actor देव की प्रतिक्रिया सामने आई है. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से लंबे समय से जुड़े देव ने social media पर पोस्ट करके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बधाई देते हुए नई Government से बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में प्रतिबंधों की संस्कृति समाप्त करने की अपील के साथ ही कलात्मक स्वतंत्रता की उम्मीद जताई.

देव लंबे समय से ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस से जुड़े रहे हैं. वहीं, चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद कई सिनेमा हस्तियों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. देव ने स्पष्ट रूप से कलाकारों को रचनात्मक स्वतंत्रता दिए जाने और राज्य में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जताई है.

Actor देव ने फेसबुक पर लिखा, “बंगाल में नई Government बनाने का जनादेश मिलने पर भाजपा को बधाई. मुझे पूरी उम्मीद है कि यह Government हमारे राज्य की प्रगति, शांति और विकास के लिए काम करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि लोगों की आवाज सुनी जाए.”

देव ने आगे लिखा, “सार्वजनिक जीवन और फिल्म जगत दोनों से जुड़े होने के नाते, मैं नई Government से विनम्र अनुरोध करता हूं कि वह एकता और कलात्मक स्वतंत्रता की भावना को बनाए रखे. बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के भीतर प्रतिबंधों और विभाजन की संस्कृति अब अतीत की बात बन जाए.”

उन्होंने कहा कि सिनेमा बंगाल की सबसे बड़ी पहचानों में से एक है. इसका विकास आपसी सम्मान, सह-अस्तित्व और सामूहिक प्रगति से ही संभव है. देव ने नई Government से घाटाल मास्टर प्लान को पूरा करने का भी अनुरोध किया. उन्होंने लिखा, “मैं घाटाल मास्टर प्लान को पूरा करने में नई Government के समर्थन और सहयोग की उम्मीद करता हूं. यह घाटाल के लोगों का लंबे समय से संजोया सपना है. राजनीति से परे, यह लोगों की जान बचाने, आजीविका सुरक्षित करने और उन्हें बेहतर भविष्य देने का मुद्दा है.”

एमटी/एबीएम