
कोलकाता, 29 अप्रैल . बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में आज सात जिलों की 142 सीटों पर सुबह से ही वोटिंग शुरू हो चुकी है और आम लोगों से लेकर मंत्री और सांसद भी वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं.
इसी बीच हिंदी सिनेमा के डिस्को डांसर और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती भी अपना वोट डालने पहुंचे और साफ किया कि इस बार बंगाल में बदलाव की बाढ़ आने वाली है.
वोट देने के बाद Actor और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने विश्वास दिलाया कि चुनाव पूरे निष्पक्ष तरीके से हो रहे हैं और सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा गया है. मुझे यकीन है कि चुनाव बहुत अच्छे तरीके से आगे बढ़ेंगे. वोटिंग शेयर बढ़ने के सवाल पर Actor ने कहा, “जो लोगों की भीड़ देख रहा हूं, उससे साफ है कि पहले चरण का रिकॉर्ड भी टूटेगा और वोटिंग 90 फीसदी से भी आगे जाएगी. अगर ऐसा हुआ तो समझ लेना चाहिए कि परिवर्तन होने वाला है, लेकिन जीत की घोषणा होने से पहले मैं कुछ ही कहूंगा क्योंकि यह नियमों के खिलाफ है.”
भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती भले ही इस बार चुनावी मैदान में नहीं हैं, लेकिन पार्टी के लिए जमकर प्रचार कर रहे हैं. उन्होंने कहा था कि फिलहाल वे चुनावों में हिस्सा नहीं लेंगे, लेकिन पार्टी के लिए काम करते रहेंगे. Actor लगातार मंचों से टीएमसी पर जमकर निशाना साध रहे हैं. उन्होंने हाल ही में एक को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर बंगाल में दोबारा टीएमसी आ जाती है तो उनका और बाकी हिंदुओं का बंगाल में रहना मुश्किल हो जाएगा और उन्हें अपने रहने के लिए दूसरी जगह ढूंढनी पड़ेगी.
अपने हालिया बयान में Actor ने टीएमसी पर भ्रामक प्रचार करने का आरोप लगाया था. बंगाल में ‘मछली-मांस बंद’ करने के आरोपों को खारिज करते हुए Actor ने कहा कि देश के कई राज्य हैं, जहां मछली-मांस खाया जा रहा है. देश में विशेष और धार्मिक पशु गाय के मांस को बेचने और खाने पर पाबंदी है. किसी भी राज्य में मछली-मांस खाने पर कोई भी प्रतिबंध नहीं है. टीएमसी के पास कोई और तरीका नहीं बचा है और वे अब भ्रामक प्रचार फैलाकर जनता को परेशान करना चाहती है.
–
एएस
Skip to content