चाईबासा में अफीम तस्करों के खिलाफ कार्रवाई, 20 किलो डोडा और 7 लाख कैश के साथ तीन गिरफ्तार

चाईबासा, 22 मई . Jharkhand के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत Police ने अफीम तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. Police ने टेबो थाना क्षेत्र के रोगोद गांव में छापेमारी कर तीन तस्करों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है.

इस ऑपरेशन के दौरान Police ने तस्करों के पास से 20 किलो अवैध अफीम का डोडा, तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिलें और 7 लाख रुपए बरामद किए हैं.

टेबो थाना प्रभारी सुशील कुमार मरांडी ने बताया कि जिला Police कप्तान को गुप्त सूचना मिली थी कि रोगोद गांव के समीप जंगली इलाके में कुछ तस्कर अफीम की बड़ी खेप की खरीद-बिक्री के लिए जुटने वाले हैं.

सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष सर्च अभियान दल का गठन किया गया. Police टीम ने रोगोद गांव से सटे जंगल में रणनीतिक रूप से जाल बिछा दिया. जैसे ही तस्कर मादक पदार्थों की डील करने पहुंचे, Police ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया.

खुद को घिरा देख आरोपियों ने बाइक छोड़कर घने जंगलों की आड़ में भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद Police जवानों ने खदेड़कर तीनों को दबोच लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोगोद गांव निवासी बुद्धनाथ पूरती व सोमा हास्सा पूरती और कोटगढ़ा गांव निवासी मांगरा हुनी पूरती के रूप में की गई है.

Police ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद Friday को तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि टेबो थाना क्षेत्र का एक बड़ा हिस्सा सुदूरवर्ती और घने जंगलों से घिरा हुआ है, जिसका फायदा उठाकर कुछ ग्रामीण अंदरूनी इलाकों में छिपकर अफीम की अवैध खेती करते हैं. इस पूरे सिंडिकेट और अंतर-राज्यीय तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए Police लगातार इनपुट जुटा रही है.

एसएनसी/