
New Delhi, 21 जुलाई . कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान भड़की हिंसा के बाद दिल्ली Police ने कार्रवाई तेज कर दी है. प्रदर्शन के दौरान पथराव, Policeकर्मियों पर हमले और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में Police ने कनॉट प्लेस और पार्लियामेंट स्ट्रीट थानों में अलग-अलग First Information Report दर्ज की हैं. कनॉट प्लेस थाने में अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
दिल्ली Police की जांच अब मुख्य रूप से वीडियो फुटेज पर केंद्रित है. Police के पास मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किए गए वीडियो, cctv , ड्रोन कैमरों और Police के बॉडी कैमरों की 250 से अधिक फुटेज उपलब्ध हैं. इन वीडियो के आधार पर हिंसा में शामिल उपद्रवियों की पहचान की जा रही है.
Police यह भी जांच कर रही है कि उपद्रवियों में किसी का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है या नहीं. साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि हिंसा में शामिल लोग पूर्व नियोजित तरीके से जंतर-मंतर पहुंचे थे या नहीं. जांच एजेंसियां इस पहलू की भी पड़ताल कर रही हैं कि New Delhi में हुई हिंसा से पहले किसी व्हाट्सऐप या टेलीग्राम समूह के जरिए लोगों को उकसाने या संगठित करने की कोशिश की गई थी या नहीं.
दिल्ली Police के अनुसार, Monday को कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल स्थित रीगल सिनेमा के पास प्रदर्शन हिंसक हो गया. इस दौरान उपद्रवियों ने Police वाहनों में तोड़फोड़ की और ड्यूटी पर तैनात Policeकर्मियों पर पथराव किया. इसके अलावा जनपथ इलाके में कई दुकानों को भी नुकसान पहुंचा, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
Police का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान स्थिति लगातार बिगड़ती गई. प्रदर्शनकारियों को कई बार चेतावनी दी गई और कानूनी निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने वहां से हटने से इनकार कर दिया. Police के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने लागू निषेधाज्ञा का जानबूझकर उल्लंघन किया और हिंसक रवैया अपनाया.
दिल्ली Police के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने Policeकर्मियों पर पथराव किया और अन्य वस्तुओं से भी हमला किया. उन्होंने Police बैरिकेड तोड़ने का प्रयास किया, Police और अन्य सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ की तथा सार्वजनिक संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया. Police का कहना है कि इस हिंसा से कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और ड्यूटी पर तैनात Policeकर्मियों की सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो गया.
Police के अनुसार, हिंसा में 118 से अधिक Police अधिकारी और जवान घायल हुए हैं. घायलों में स्पेशल कमिश्नर ऑफ Police, जॉइंट कमिश्नर ऑफ Police, एडिशनल कमिश्नर ऑफ Police, डिप्टी कमिश्नर ऑफ Police, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ Police और असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ Police रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं. कई महिला Policeकर्मी भी घायल हुई हैं.
दिल्ली Police ने बताया कि अब तक करीब 70 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है. उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत First Information Report दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है.
–
एएस
Skip to content