दिल्ली के मुखर्जी नगर में अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई, पांच बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार

New Delhi, 29 मई . राष्ट्रीय राजधानी की मुखर्जी नगर Police ने अवैध रूप से India में रह रहे पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. इन सभी के वीजा की वैधता समाप्त हो चुकी थी. इसके बावजूद, वे लंबे समय से दिल्ली में छिपकर रह रहे थे.

मुखर्जी नगर Police स्टेशन की टीम ने स्थानीय लोगों की सूचना पर दो संदिग्धों को बांग्ला भाषा बोलते हुए देखा. इंस्पेक्टर राजीव शाह (एसएचओ मुखर्जी नगर) के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में पता चला कि दोनों इंदिरा विकास कॉलोनी में तीन अन्य बांग्लादेशी नागरिकों के साथ किराए के मकान में रह रहे थे.

पांचों आरोपियों की पहचान रहमत उल्लाह (23 वर्ष), मोहम्मद अशरफुल (23 वर्ष), सलमान भुइयां (25 वर्ष), मो. राशेल (37 वर्ष) और मो. रहीम मिया (33 वर्ष) के रूप में हुई है.

सभी ब्राह्मणबारिया के निवासी हैं. वे अलग-अलग तारीखों पर हवाई मार्ग से दिल्ली आए थे और ग्रीस में नौकरी के लिए इंटरव्यू का इंतजार कर रहे थे. दिसंबर 2025 से उनका वीजा समाप्त हो चुका था, लेकिन वे India छोड़कर नहीं गए.

जांच में पता चला कि वीजा समाप्त होने के बाद ये सभी पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन निवासी गणपति विश्वास की मदद से मुखर्जी नगर के इंदिरा विकास कॉलोनी में शिफ्ट हो गए थे. Police अब गणपति विश्वास को गिरफ्तार करने के प्रयास कर रही है.

एसीपी सुरेश चंदर के समग्र पर्यवेक्षण में हेडconstable पुनीत, पंकज, विनीत, constable विवेक और किशोर पाशी की टीम ने यह सफलता हासिल की.

पांचों बांग्लादेशी नागरिकों को एफआरआरओ (विदेशियों का क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय) के सामने पेश किया गया. सभी के खिलाफ विदेशी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. उन्हें डिपोर्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.

उत्तर-पश्चिम जिला की उप Police आयुक्त आकांक्षा यादव (आईपीएस) ने कहा कि दिल्ली Police अवैध प्रवासियों और वीजा ओवरस्टे के मामलों पर सख्त नजर रखे हुए है. मुखर्जी नगर जैसे संवेदनशील इलाकों में ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जा रहे हैं.

एससीएच/एबीएम