यूक्रेन के कार्यवाहक विदेश मंत्री ने जयशंकर से की बात, रूस की आक्रामकता और युद्ध के वैश्विक प्रभावों पर चर्चा

नई द‍िल्‍ली, 30 जुलाई . यूक्रेन के कार्यवाहक विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने Thursday को विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से फोन पर बात की. इस चर्चा के दौरान दोनों नेताओं ने हालिया अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर चर्चा की और यूक्रेन में जारी युद्ध के वैश्विक प्रभावों पर विचार साझा किए.

व‍िदेश मंत्री एस जयशंकर से फोन पर बातचीत के बाद यूक्रेन के कार्यवाहक विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, ”हमारी बातचीत के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए मेरी India के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के साथ अच्छी और सकारात्मक बातचीत हुई. हमने हाल ही में हुए अपने अंतरराष्ट्रीय संपर्कों के बारे में एक-दूसरे को जानकारी दी. मैंने अपने भारतीय सहयोगी को President वोलोदिमिर जेलेंस्की की हाल की वॉशिंगटन डीसी यात्रा के नतीजों के बारे में भी बताया.”

सिबिहा ने बताया क‍ि मैंने इस बात पर जोर दिया कि रूस के आक्रामक कदमों के असर सिर्फ यूक्रेन तक सीमित नहीं हैं. काला सागर (ब्लैक सी) में नागरिक जहाजों पर हमले करके रूस समुद्री मार्गों की आजादी को कमजोर कर रहा है और वैश्विक खाद्य सुरक्षा को खतरे में डाल रहा है. साथ ही, यह युद्ध दुनिया भर के ऊर्जा बाजारों में अस्थिरता बढ़ा रहा है, जिसका असर हमारे क्षेत्र से बहुत दूर स्थित देशों पर भी पड़ रहा है.

सिबिहा ने बताया क‍ि मैंने दोहराया कि यूक्रेन एक व्यापक, न्यायपूर्ण और स्थायी शांति स्थापित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. मैंने India से भी शांति प्रयासों में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया.

वहीं, व‍िदेश मंत्री जयशंकर ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, ”यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्री सिबिहा से उनकी और मेरी हालिया यात्राओं के बाद फिर से बात करके खुशी हुई.

ब्लैक सी (काला सागर) में जहाजों और भारतीय नाविकों पर हुए हमलों पर चर्चा हुई. किसी भी पक्ष की ओर से ऐसे हमले पूरी तरह अस्वीकार्य हैं और India उनकी स्पष्ट रूप से निंदा करता है.”

जयशंकर ने बताया क‍ि सिबिहा ने मुझे यूक्रेन संघर्ष और शांति वार्ताओं से जुड़े हालिया घटनाक्रमों की जानकारी दी. India हमेशा से संबंधित पक्षों के बीच बातचीत और कूटनीतिक समाधान का समर्थन करता रहा है.

जयशंकर ने कहा, ”मैंने इस बात पर जोर दिया कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय स्थिति काफी नाजुक है, क्योंकि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में कई संघर्ष चल रहे हैं. इसका असर खास तौर पर वैश्विक दक्षिण के देशों की ईंधन, उर्वरक (खाद) और खाद्य सुरक्षा पर पड़ रहा है. हम इस मुद्दे पर आगे भी संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए.”

Thursday तड़के ही रूस के हमलों में पोलैंड के हवाई क्षेत्र का उल्‍लंघन क‍िया गया, ज‍िसको लेकर पोलैंड ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई.

यूरो न्यूज के अनुसार, पोलैंड के तारनावा कोलोनिया इलाके के लोगों ने Thursday सुबह करीब चार बजे एक जोरदार धमाका सुना, जिससे उनके घरों की खिड़कियां तक हिल गईं. Police को एक खेत में लगभग दस मीटर चौड़ा गड्डा और किसी अज्ञात वस्तु का मलबा मिला. यह जगह घरों से करीब दस किलोमीटर दूर है.

पोलैंड के Prime Minister डोनाल्ड टस्क ने कहा कि यह घटना उस समय हुई जब रूस यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर मिसाइल हमला कर रहा था.

टस्क ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट पर लिखा, “पश्चिमी यूक्रेन पर रूस के बड़े मिसाइल हमले के दौरान पोलैंड के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन हुआ. इस घटना के बाद मैंने रक्षा मंत्री और संबंधित एजेंसियों के साथ एक समन्वय टीम की बैठक बुलाई है. यह टीम कई घंटों से मौके पर काम कर रही है और मुझे लगातार घटना से जुड़ी सभी जानकारी दे रही है.”

यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने कहा कि रूस के बड़े हमले के दौरान पोलैंड के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन हुआ. उन्होंने यूक्रेन और पोलैंड की Governmentों तथा सुरक्षा एजेंसियों के साथ एकजुटता जताई, जो लोगों की सुरक्षा के लिए काम कर रही हैं.

एवाई/डीकेपी