
Lucknow, 10 जून . उत्तर प्रदेश Government द्वारा एसिड अटैक पीड़ितों को Prime Minister आवास योजना या Chief Minister आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने और आयुष्मान India जैसी स्वास्थ्य योजनाओं से जोड़ने के प्रस्ताव का एसिड अटैक सर्वाइवर्स ने स्वागत किया है. पीड़ितों का कहना है कि यह कदम उनके पुनर्वास और बेहतर जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है, हालांकि उन्होंने Government से कानून को और सख्त बनाने तथा बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग की.
Lucknow की रहने वाली एसिड अटैक सर्वाइवर कुंती ने Government के फैसले पर खुशी जताते हुए कहा कि लंबे समय बाद Government ने उनके बारे में गंभीरता से सोचा है. उन्होंने Chief Minister योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करते हुए कहा कि एसिड अटैक के बाद अधिकांश लड़कियों की जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है. कई बार उन्हें अपना घर तक छोड़ना पड़ता है और समाज में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में आवास की सुविधा उनके लिए बड़ी राहत साबित होगी.
कुंती ने कहा कि Government की इस घोषणा को जल्द से जल्द जमीन पर उतारा जाना चाहिए ताकि पीड़ितों को वास्तविक लाभ मिल सके. उन्होंने बेहतर इलाज की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि एसिड अटैक के घाव केवल शरीर पर नहीं बल्कि पूरी जिंदगी पर असर डालते हैं. उन्होंने कहा कि आज भी वह एक आंख से बहुत कम देख पाती हैं और जीवनभर इस संघर्ष के साथ जीना होगा.
उन्होंने एसिड अटैक के मामलों में सजा को और कठोर बनाने की मांग करते हुए कहा कि वर्तमान कानून पर्याप्त प्रभावी नहीं है. उनका मानना है कि अपराधियों में कानून का भय पैदा होना चाहिए ताकि कोई भी व्यक्ति एसिड खरीदने या हमला करने की हिम्मत न कर सके. उन्होंने यह भी कहा कि एसिड की बिक्री पर प्रतिबंध होने के बावजूद कई स्थानों पर यह आसानी से उपलब्ध है, जिसे रोकने के लिए Government को गंभीर कदम उठाने चाहिए.
एक अन्य सर्वाइवर आसमां ने भी Government के फैसले का स्वागत किया लेकिन कहा कि केवल आवास और स्वास्थ्य सुविधा ही पर्याप्त नहीं है. उन्होंने बताया कि देश में आज भी एसिड अटैक की घटनाएं सामने आ रही हैं और कई पीड़ितों को समय पर तथा गुणवत्तापूर्ण इलाज नहीं मिल पाता, जिसके कारण उनकी जान तक चली जाती है. उन्होंने कहा कि कई मामलों में दोषियों को सजा मिलने के बावजूद अपील के दौरान जमानत मिल जाती है, जिससे पीड़ितों को मानसिक पीड़ा का सामना करना पड़ता है.
आसमां ने Government से मांग की कि एसिड हमलों के लिए सजा को और सख्त किया जाए तथा एसिड की बिक्री पर पूरी तरह प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि हमले के बाद अपराधी सामान्य जीवन जीने लगते हैं, जबकि पीड़िता को जीवनभर शारीरिक और मानसिक संघर्ष झेलना पड़ता है.
Lucknow की एक अन्य सर्वाइवर ज्योति ने कहा कि Government द्वारा आवास और चिकित्सा सुविधा देने का निर्णय सराहनीय है, लेकिन इसके साथ-साथ विशेष चिकित्सा केंद्रों की स्थापना भी जरूरी है. उन्होंने कहा कि कई गंभीर मामलों में मरीजों को इलाज के लिए दिल्ली जैसे बड़े शहरों में ले जाना पड़ता है, जो आर्थिक और शारीरिक रूप से बेहद कठिन होता है. यदि प्रदेश में ही उच्चस्तरीय उपचार की व्यवस्था हो तो कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं.
ज्योति ने कहा कि एसिड की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाई जानी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके. उन्होंने यह भी मांग की कि Government केवल महिला पीड़ितों ही नहीं, बल्कि पुरुष एसिड अटैक और बर्न सर्वाइवर्स के पुनर्वास और सहायता पर भी ध्यान दे.
–
पीआईएम/डीएससी
Skip to content