
Lucknow, 21 मई . यूपी Government में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने दिल्ली में बुलाई गई मंत्रिपरिषद की बैठक को लेकर कहा कि Prime Minister Narendra Modi हाल ही में विदेश दौरे से लौटे हैं. ऐसे में बैठक में पांच देशों की यात्रा के दौरान हुई चर्चाओं, हासिल उपलब्धियों और उनके क्रियान्वयन पर विस्तार से विचार किया जाएगा.
समाचार एजेंसी से Thursday को खास बातचीत में राजभर ने कहा कि योजनाओं और समझौतों को लागू करने की प्रक्रिया मंत्रिपरिषद की बैठक के माध्यम से आगे बढ़ाई जाएगी और इसी उद्देश्य से यह बैठक बुलाई गई है.
Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा Prime Minister Narendra Modi पर की गई विवादित टिप्पणी पर राजभर ने तल्ख टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि ‘सुपवा बोले त बोले चलनियो बोले में जेमे बहत्तर छेद.’ राजभर ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में पूर्व Prime Minister इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाकर संविधान को ताक पर रख दिया था. Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगों के दौरान राज्य हिंसा की आग में जल रहा था और तत्कालीन Chief Minister सैफई महोत्सव में व्यस्त थे. संविधान यह नहीं कहता कि राज्य में अशांति और हिंसा होने पर Chief Minister उत्सव में शामिल हों.
राजभर ने आगे कहा कि विपक्षी दल अपने कार्यों को देखे बिना लगातार नकारात्मक बयानबाजी कर रहे हैं. Prime Minister Narendra Modi और Chief Minister योगी आदित्यनाथ के हाथों में संविधान सुरक्षित है. विपक्ष को सत्ता न मिलने की चिंता सता रही है, इसलिए इस तरह की बयानबाजी की जा रही है.
Governor आनंदीबेन पटेल द्वारा सभी विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में ड्रेस कोड अनिवार्य किए जाने के निर्देश पर ओपी राजभर ने कहा कि Governor का फैसला सही है. उन्होंने कहा कि पूरे राज्य के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में छात्रों के लिए एक समान व्यवस्था लागू की जाएगी, जिससे एकरूपता सुनिश्चित होगी और इसमें किसी तरह की समस्या नहीं होनी चाहिए.
–
Skip to content