आचार्य प्रमोद कृष्णम ने की मोदी सरकार की तारीफ, कहा- अब तो राहुल गांधी के ननिहाल ने भी मान लिया…

गाजियाबाद, 26 मई . Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र Government के 12 साल पूरे होने पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने खुलकर तारीफ की. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि यह दौर भारतीय लोकतंत्र का स्वर्णिम काल है. उनका कहना है कि अब राहुल गांधी का ननिहाल इटली भी इस बात को मान चुका है, लेकिन उन्हें ये बात नहीं समझ आती.

उन्होंने कहा कि साल 2014 का चुनाव सिर्फ एक Political चुनाव नहीं था, बल्कि देश की दिशा बदलने वाला चुनाव था. उस समय भारतीय जनता पार्टी ने Narendra Modi को Prime Minister पद का चेहरा बनाकर जनता के सामने पेश किया था और देश की जनता ने उन्हें भारी बहुमत देकर स्वीकार किया. पिछले 12 वर्षों का कार्यकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में ‘रामराज्य’ के रूप में याद किया जाएगा.

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि मोदी Government ने सिर्फ राजनीति नहीं की, बल्कि देश की संस्कृति, सनातन परंपरा और राष्ट्रवाद को मजबूत करने का काम किया. चाहे सनातन धर्म और संस्कृति को बढ़ावा देना हो, गरीबों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं लागू करनी हों, देश की सीमाओं की सुरक्षा करनी हो या अंतरिक्ष और विज्ञान के क्षेत्र में India को नई पहचान दिलानी हो, हर क्षेत्र में अभूतपूर्व काम हुआ है. उन्होंने कहा कि Pakistan के नापाक मंसूबों को जवाब देने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक जैसे फैसले हों या देश की सुरक्षा को मजबूत करने के कदम, मोदी Government ने हर मोर्चे पर मजबूत नेतृत्व दिखाया.

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों के विकास को भी मोदी Government की बड़ी उपलब्धि बताया. उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से लेकर उज्जैन महाकाल लोक, सोमनाथ, बाबा केदारनाथ और अयोध्या में राम मंदिर तक, देश के धार्मिक स्थलों का भव्य विकास हुआ है. 500 साल के संघर्ष के बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होना केवल एक धार्मिक घटना नहीं बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था का सम्मान है. इसके साथ ही कल्कि धाम के शिलान्यास को भी उन्होंने सनातन संस्कृति के लिए ऐतिहासिक कदम बताया.

उन्होंने कहा कि धारा 370 हटाने, तीन तलाक खत्म करने और महिला आरक्षण बिल जैसे फैसलों ने देश की राजनीति और समाज दोनों में बड़ा बदलाव लाया. मोदी Government ने India की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया और दुनिया में India की नई पहचान बनाई. आज पूरी दुनिया India की ताकत को स्वीकार कर रही है और यह सब पीएम Narendra Modi के नेतृत्व में संभव हुआ है.

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि दुनिया पीएम Narendra Modi की ताकत को समझ चुकी है, लेकिन विपक्ष अभी भी उन्हें समझ नहीं पाया. उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी के ननिहाल इटली और रोम तक को मोदी का प्रभाव समझ में आ गया, लेकिन राहुल गांधी अभी भी केवल आलोचना करने में लगे हुए हैं. Prime Minister मोदी को राहुल गांधी को ‘मेलोडी’ चॉकलेट का एक पैकेट भेजना चाहिए ताकि उन्हें भी ‘स्वाद’ समझ में आए.

उन्होंने कहा कि Narendra Modi का जीवन पूरी तरह राष्ट्र को समर्पित है. उनका हर पल देश सेवा के लिए है. चाहे दीपावली हो या होली, Prime Minister अक्सर देश के जवानों के बीच नजर आते हैं और उनका मनोबल बढ़ाते हैं. आचार्य ने कहा कि मोदी जैसा Prime Minister India के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ और भविष्य में भी होना मुश्किल है. जो लोग India से प्रेम करते हैं, वे मोदी से नफरत नहीं कर सकते और जो मोदी से नफरत करते हैं, वे India से प्रेम नहीं कर सकते.

उनके अनुसार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने का जितना काम मौजूदा Government में हुआ है, उतना पहले कभी नहीं हुआ. उन्होंने डिजिटल इंडिया, उज्ज्वला योजना और गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि Government ने गांव-गरीब तक विकास पहुंचाने का काम किया है.

पीआईएम/एबीएम